रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • अगर अचानक बदलने लगी है आवाज़, बिना देर किए चिकित्सक से मिलें: डॉ. पांडेय

    Gorakhpur: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर प्राणी विज्ञान विभाग, रोवर्स-रेंजर्स और विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र ने मिलकर मुंह के कैंसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम में विज्ञान संकाय और रोवर्स-रेंजर्स के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया.

  • अपने और पराये का भेद मिटाते हैं खेल: वीसी

    Gorakhpur: गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों के वार्षिक खेल आयोजन का भव्य शुभारंभ कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने किया. 22 टीमों ने मार्च पास्ट कर कुलपति को सलामी दी. 26वीं वाहिनी पीएसी के बैंड ने मार्च पास्ट की धुन बजाकर समारोह की शोभा बढ़ाई.

  • सूदखोरों के जाल में एक और कर्मी ने दी जान, घर पहुंचकर किया था अपमानित

    Gorakhpur: शाहपुर थाना क्षेत्र में एक रेलवे कर्मचारी ने सूदखोरी से परेशान होकर आत्महत्या कर ली. उनकी पत्नी ने एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है. कुछ कर्मियों का कहना है कि चतुर्थ श्रेणी के कई रेलवे कर्मचारी सूदखोरों के जाल में फंसे हुए हैं. हर महीने सूदखोरों की मनमानी वसूली और अपमानजनक व्यवहार…

  • आठ महीने सुधार गृह में रहकर भी नहीं सुधरा…अब दे रहा ये धमकी

    Gorakhpur: सहजनवां के भक्सा गांव में दो किशोरों की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी बाल सुधार गृह में अन्य अपचारियों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर रहा है. उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है, बल्कि वह इस दोहरे हत्याकांड के नाम पर अपनी दहशत फैला रहा है. बाल सुधार गृह में उसकी…

  • सिपाही पिटाई प्रकरण में डॉक्टर अनुज सरकारी पर दर्ज हुआ केस

    Gorakhpur: विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी के आदेश पर गैस्ट्रो लीवर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुज सरकारी और उनके कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. चिकित्सक और उनके कर्मचारियों पर सिपाही के साथ मारपीट करने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप हैं.

  • सुबह 6 बजे कोचिंग पहुंचे…ज़िंदगी को कहा गुडबाय!

    Gorakhpur: शाहपुर स्थित स्टार पीएमटी ट्यूटोरियल कोचिंग के मैनेजर विशाल सिन्हा ने सोमवार सुबह स्टोर रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है. इस नोट में उन्होंने आत्महत्या के लिए कर्ज को ज़िम्मेदार बताया है.

  • ज्ञान और कला से मनुष्य को पूर्णता प्राप्त होती है: प्रो. पूनम टंडन

    Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में बसंत पंचमी के अवसर पर विभिन्न विभागों में मां सरस्वती की समिधापूर्वक आराधना की गई. प्राचीन इतिहास विभाग में आयोजित पूजा-अर्चना में कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन मुख्य यजमान के तौर पर शामिल हुईं. उन्होंने कर्मचारियों को वस्त्र भेंट किए और विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया.

  • हीरक जयंती पर होगा इतिहास और अतीत अनोखा संगम

    Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय अपने स्थापना के 75वें वर्षगांठ पर ‘पुरातन छात्र सम्मेलन 2025’ का आयोजन कर रहा है. यह सम्मेलन 5 फरवरी 2025 को मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा आयोजित किया जाएगा.

  • डीडीयू में एथलेटिक मीट का आगाज़ कल से

    Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और उससे जुड़े कॉलेजों के छात्रों के लिए वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन 4 फरवरी यानी मंगलवार से शुरू हो रहा है.

  • रेल बजट: यूपी के लिए रिकॉर्ड 19,858 करोड़ रुपये, 18 गुना ज्यादा आवंटन

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रेस वार्ता में बजट के प्रावधानों की जानकारी दी Railway Budget 2025-26: उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास को पंख लगाने के लिए केंद्र सरकार ने रिकॉर्ड बजट आवंटित किया है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए वर्ष 2025-26…

  • देवरिया में पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

    Deoria: देवरिया के भाटपाररानी थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. रविवार को पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है.

  • …जब बच्चन ने कल्याण के लिए लिखा गीत

    Gorakhpur: हरिवंशराय बच्चन की रचना मधुशाला ने उन्हें 1930 के दशक में मशहूर कर दिया था. वह हर घर में जाने पहचाने जाते थे. ‘मधुशाला’ लिखने वाले बच्चन साहब की मुलाकात जब हनुमान प्रसाद पोद्दार से हुई, तब हनुमान प्रसाद पोद्दार गीता प्रेस और कल्याण की पहचान को ‘संयुक्त प्रांत’ के दायरे से बाहर ले…

  • फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट पर पाई सरकारी नौकरी, चचेरे भाई ने खोली पोल

    Gorakhpur: चचेरे भाई की शिकायत पर जीआरपी के एक कांस्टेबल के खिलाफ फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के आधार पर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है. कैंट थाने में आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज किया गया है.

  • मार्च से शुरू होगा ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट, दलालों की बंद हो जाएगी दुकान

    Gorakhpur: शहीद बंधू सिंह चालक प्रशिक्षण केंद्र आरटीओ चरगावां में कर्मचारियों की कमी के चलते ऑनलाइन ड्राइविंग टेस्ट शुरू नहीं हो पा रहा है. ऑनलाइन चालक प्रशिक्षण सिस्टम बनकर तैयार है और टेंडर प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है. फिलहाल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए आवेदकों का मैनुअल ड्राइविंग टेस्ट लिया जा रहा है.

  • ब्रज की होली का आगाज, मंदिरों में उड़े गुलाल

    Braj Holi: ब्रज के मंदिरों में रविवार को होली का रंगारंग आगाज हो गया है. वसंत पंचमी के अवसर पर मंदिरों में आराध्य को पीत वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया गया और गुलाल उड़ाया गया. इस दौरान भक्तों ने सुध बुध खोकर आराध्य की छवि में ही खो गए.

  • सिपाही भर्ती: प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का लिंक यहां देखें

    Gorakhpur: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) के पहले चरण का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है. अभ्यर्थी इसे बोर्ड की वेबसाइट….

  • गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का रूट बदला, 6 घंटे की देरी से चलेगी

    Gorakhpur: परिचालनिक कारणों से 3 फरवरी को गोरखपुर से चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है और इसे 6 घंटे की देरी से चलाया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने 3 फरवरी, 2025 को गोरखपुर से चलने वाली 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया है. यह…

  • पीलीभीत से गोरखपुर तक ट्रेन सेवा का शुभारंभ

    Gorakhpur: पीलीभीत और पूरनपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें गोरखपुर जाने के लिए सीधी ट्रेन सेवा मिल गई है. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को 15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी का पीलीभीत (वाया पूरनपुर) तक मार्ग विस्तार का शुभारंभ किया.

  • एनईआर न्यूज़: रेलवे ने इन ट्रेनों के रूट बदले, कुछ हुईं रद

    रेलवे ने कटिहार-मुकुरिया खंड पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते रूट बदला गया, तो अपरिहार्य कारणों से कुछ ट्रेनें कैंसिल की हैं. पूरी डिटेल यहां देखें…

  • फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूट मामले में दो गिरफ्तार

    Gorakhpur: बीते माह फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को हरपुर बुदहट पुलिस ने दबोच लिया. उनके कब्जे से लूट के 22450 रुपये, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल बरामद किए हैं.

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक