Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-सलेमपुर में विभिन्न पदों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू 18 फरवरी को
Gorakhpur: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चेरो-सलेमपुर में सत्र 2025-26 के लिए कई पदों पर संविदा के आधार पर नियुक्ति के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन 18 फरवरी 2025 को किया जाएगा.
-
रिपोर्ट: 2024 में भारतीयों ने खरीदा 802.8 टन सोना
Gold News Today: आयात शुल्क में कटौती और शादी-विवाह व त्योहारों के कारण 2024 में भारत में सोने की मांग 5% बढ़कर 802.8 टन हो गई, जबकि 2023 में यह 761 टन थी.
-
प्रशासनिक फेरबदल: गोरखपुर में 10 एसडीएम और 3 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र बदले गए
Gorakhpur: गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने जिले में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 एसडीएम और 3 तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है. इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं.
-
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी चार दिवसीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा, 1.5 लाख मरीजों का होगा इलाज
Gorakhpur: गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर से आज एक चार दिवसीय स्वास्थ्य सेवा यात्रा शुरू होगी. नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के गोरक्षप्रांत और अवध प्रांत द्वारा आयोजित यह यात्रा भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के छह जिलों में जाएगी.
-
पूर्वोत्तर रेलवे के आनंद जीत लाल ने जीता अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिताब
Gorakhpur: पूर्वोत्तर रेलवे के टेनिस खिलाड़ी आनंद जीत लाल ने रायबरेली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) वर्ल्ड रैंकिंग मास्टर्स टूर एमटी-100 प्रतियोगिता में 50 से अधिक आयु वर्ग में पुरुष एकल का खिताब जीता है.
-
MMMUT छात्र पहुंचे तकिया घाट, ये प्रॉसेस देखकर हो गए खुश
Gorakhpur: मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय गोरखपुर के 100 छात्रों ने तकिया घाट पर नगर निगम द्वारा फाइटर रिमेडियेशन पद्धति से नाले के पानी के शोधन कार्य का अवलोकन किया. छात्रों ने इस पद्धति का निरीक्षण किया और जानकारी प्राप्त की.
-
75 साल का मरीज, पीठ पर आठ किलो का ट्यूमर, तीन घंटे ऑपरेशन…फिर क्या हुआ?
Gorakhpur: …फिर एम्स गोरखपुर के सर्जरी विभाग ने एक और जटिल, हाई-रिस्क सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर नया रिकॉर्ड बना दिया. 75 वर्षीय मरीज, जिसकी पीठ पर 8 किलो का विशालकाय ट्यूमर (सारकोमा) था, उसका यह ट्यूमर पहले 2022 में लखनऊ में हटाया जा चुका था.
-
पुरातन छात्र विश्वविद्यालय की विरासत: प्रोफेसर पूनम टंडन
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग ने हीरक जयंती वर्ष के अवसर पर ‘पुरातन छात्र सम्मेलन’ का आयोजन किया.
-
डीडीयूजीयू एथलेटिक मीट: रोमांचक मुकाबलों में कौन बना ‘सिकंदर’ देखें पूरी लिस्ट
Gorakhpur: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे वार्षिक एथलेटिक मीट का दूसरा दिन बेहद रोमांचक रहा. छात्र और छात्रा दोनों वर्गों में खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.
-
जान लें एलएलबी वायवा की डेट, छूटी परीक्षा तो फिर मौका नहीं मिलेगा
Gorakhpur: गोरखपुर विश्वविद्यालय की एलएलबी तृतीय वर्ष (पंचम सेमेस्टर) के संस्थागत छात्रों की ट्यूटोरियल/मौखिक परीक्षा सत्र 2024-25 निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न होगी.
-
नगर निगम गोरखपुर में कम्प्यूटर प्रोग्रामर के लिए आवेदन मांगे गए
Gorakhpur: नगर निगम गोरखपुर ने कम्प्यूटर विभाग एवं अन्य विभागों के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए एक दक्ष कम्प्यूटर प्रोग्रामर के पद पर अस्थाई नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं.
-
गोरखपुर शहर में अब नहीं चल सकेंगी ये गाड़ियां
Gorakhpur: शहर में अब 10 साल से ज़्यादा पुराने डीजल और एलपीजी ऑटो नहीं चल सकेंगे. इसके साथ ही 7 साल पुराने एलपीजी और पेट्रोल ऑटो के साथ-साथ 15 साल पुराने सीएनजी ऑटो पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा. संभागीय परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस जल्द ही इस संबंध में अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी.
-
यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, तैयार हो रहा है ‘किसान स्कोर’
Kisan Score uttar pradesh: उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए एक नई पहल करने जा रही है. प्रदेश के किसानों का सिबिल स्कोर की तर्ज पर किसान स्कोर बनेगा. यह स्कोर किसानों द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड और अन्य लेनदेन के आधार पर तय होगा. इसके आधार पर किसानों को आसानी से ऋण मिल सकेगा.
-
पूर्वांचल के 11 जिलों में खेतों में लहलहा रहा ‘काला सोना’
Gorakhpur: पड़ोसी के घर तक पहुंचने वाली ख़ुशबू, बेजोड़ स्वाद एवं पौष्टिकता के लिहाज से कालानमक चावल को दुनिया का श्रेष्ठतम चावल माना जाता है. बुद्ध के प्रसाद के रूप में विख्यात कालानमक चावल अपने पोषक तत्वों के चलते उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनेगा.
-
ट्रेड वार: सोना 86,000 रुपये के करीब, चांदी की चमक फीकी
Gold price hike: दुनिया स्तर पर ट्रेड वार की आहट के बीच सोने के भाव चढ़ते जा रहे हैं. मंगलवार को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में ₹500 की बढ़ोत्तरी देखी गई. आभूषण और स्थानीय खुदरा विक्रेताओं की मांग के कारण, सोना 85,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच…
-
केवी नंबर 2 में आया भूकंप, बच्चों को बताया कैसे बचें
Gorakhpur: गोरखपुर आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंध योजना के तहत केंद्रीय विद्यालय नंबर 02 गोरखपुर में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें आपदा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया.
-
एनईआर की इन गाड़ियों का संचालन हुआ बहाल, इनका बदला रूट
Gorakhpur: रेलवे प्रशासन ने 5 फरवरी 2025 को निरस्त की गई कुछ गाड़ियों का संचालन फिर से शुरू कर दिया है. ये गाड़ियाँ अब अपने पहले से तय समय और ठहराव के साथ चलेंगी.
-
एनई रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
Gorakhpur: एनई रेलवे हायर सेकेंड्री स्कूल, जटेपुर रेलवे कालोनी, गोरखपुर में मंगलवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री नीलमणि और श्रीमती अनुपमा नीलमणि उपस्थित रहे.
-
कुर्सी, मेज, ठेला, खोमचा…सब जब्त
गोरखनाथ रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान Gorakhpur: गोरखनाथ रोड पर बढ़ते अतिक्रमण और जाम की समस्या को देखते हुए मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त अविनाश प्रताप सिंह और सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने गोरखनाथ मंदिर से गोरखनाथ ओवर ब्रिज तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस अभियान में फुटपाथ पर अवैध रूप से रखे गए…
-
सर्वाइकल कैंसर से बचाव बेहद आसान, ज़रूरत है तो बस अलर्ट रहने की
Gorakhpur: विश्व कैंसर दिवस के मौके पर, AIIMS गोरखपुर के स्त्री एवं प्रसूति विभाग ने एक जागरूकता सत्र का आयोजन किया, जिसका मकसद महिलाओं को कैंसर की रोकथाम, शुरुआती पहचान और इलाज के बारे में जागरूक करना था. इस साल की थीम “यूनाइटेड बाई यूनिक” को ध्यान में रखते हुए, लगभग 70 महिलाओं ने इस…