Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
बुढ़िया माई मंदिर पर बनेगा झूला पुल, सीएम योगी ने नवरात्र में दिया बड़ा तोहफा, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
गोरखपुर के कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर दर्शन किए। उन्होंने नैसर्गिक कुंड पर झूला पुल (सस्पेंशन ब्रिज) बनाने की कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया। बुढ़िया माई मंदिर पर बनेगा झूला पुल जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होगी।
-
गोरखपुर: शाहपुर में बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही
शाहपुर क्षेत्र के बशारतपुर पूर्वी स्थित शक्तिनगर कॉलोनी में एक बड़ी चोरी सामने आई है। 10 सितंबर को महाराष्ट्र गए आनंद स्वरूप तिवारी के बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। शाहपुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और अब चोरों का सुराग लगाने के लिए…
-
फातिमा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में ‘विश्व हृदय दिवस’ पर कार्डियोलॉजिस्ट ने दिए स्वस्थ रहने के मंत्र
फातिमा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग गोरखपु ने विश्व हृदय दिवस के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. लोकेश कुमार गुप्ता ने स्वस्थ हृदय के लिए संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन को बताया महत्वपूर्ण।
-
पार्सल पर लेबल बदलकर एप्पल के चार महंगे लैपटॉप कौड़ियों में ले लिए, डिलीवरी बॉय को ऐसे ठग लिया
गोरखपुर में अमेज़न डिलीवरी बॉय ठगी का सनसनीखेज मामला। जालसाजों ने 5.87 लाख रुपये के 4 एप्पल लैपटॉप का लेबल बदला, डिलीवरी बॉय को झांसा देकर लैपटॉप उड़ाए और ऑर्डर रद्द कर पैसे वापस लिए।
-
गोरखपुर में ‘रंगे आलू’ पर बड़ी कार्रवाई: दो ट्रक ज़ब्त, मजदूरों को हुई थी खुजली
महेवा मंडी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कानपुर से आए दो ट्रकों से लगभग 200 बोरी ‘रंगे लाल आलू’ जब्त किए। मजदूरों को खुजली की शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया।
-
गोरखपुर ब्रेकिंग: छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा पथराव, दरोगा का सिर फटा
गोरखपुर के चौरी चौरा में छेड़खानी के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव हुआ। इस हमले में एसआई शिवकुमार यादव का सिर फट गया, जबकि एक अन्य एसआई भी घायल हुए। गोरखपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया है।
-
कांशीराम परिनिर्वाण दिवस रैली: लखनऊ में 10 लाख से अधिक समर्थकों के जुटने का अनुमान, टूटेगा रिकॉर्ड
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस (9 अक्तूबर) पर लखनऊ में बसपा की मेगा रैली होने जा रही है। पार्टी नेताओं के अनुसार, इस ‘कांशीराम परिनिर्वाण दिवस रैली’ में 10 लाख से अधिक समर्थक जुट सकते हैं। मायावती की इस विशाल रैली के लिए यूपी, उत्तराखंड और अन्य राज्यों से भी भारी…
-
प्रोफ़ेसर उदय प्रताप सिंह: शिक्षा और सेवा को समर्पित एक जीवन
प्रो. यूपी सिंह (Prof UP Singh) एक प्रतिष्ठित गणितज्ञ, शिक्षाविद और ‘गृहस्थ संन्यासी’ थे, जिनका जीवन गोरक्षपीठ और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की सेवा में समर्पित था। जानिए उनकी अविस्मरणीय विरासत और शिक्षा में उनके अमूल्य योगदान के बारे में।
-
शारदा इंस्टीट्यूट यौन शोषण मामला: 17 छात्राओं से दरिंदगी का आरोपी ‘स्वामी चैतन्यानंद’ आगरा से गिरफ्तार
दिल्ली के शारदा इंस्टीट्यूट यौन शोषण मामले में फरार चल रहा आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती आगरा के एक होटल से गिरफ्तार। 17 छात्राओं से यौन शोषण, पीरियड्स में भी प्रताड़ना और CCTV लगवाने के लगे गंभीर आरोप। जानिए पूरी खबर और स्वामी चैतन्यानंद का विवादित इतिहास।
-
गोरखपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह का 92 वर्ष की आयु में गोरखपुर में निधन हो गया। गोरक्षपीठ और शिक्षा परिषद को समर्पित रहे प्रो. उदय प्रताप सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट पर होगा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहेंगे मौजूद।
-
स्वदेशी BSNL 4G लॉन्च: पीएम ने किया शुभारंभ, पूरे देश में 98,000 साइट्स पर हाई-स्पीड कनेक्टिविटी
BSNL 4G सेवा का पूरे देश में शुभारंभ हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 98,000 स्वदेशी 4G साइट्स लॉन्च कीं, जिससे 9 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को सस्ता और हाई-स्पीड इंटरनेट मिलेगा। जानें ‘आत्मनिर्भर भारत’ के इस बड़े कदम की पूरी डिटेल्स।
-
27 साल का हुआ Google! गैराज से शुरू हुई कंपनी ने AI की दुनिया में कैसे किया बड़ा ‘धमाका’
Google ने 27 सितंबर 2025 को अपना 27वां जन्मदिन खास डूडल के साथ मनाया। गैराज से शुरू होकर कैसे यह कंपनी AI की सबसे बड़ी ताकत बनी? जानें लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन की कहानी, 90s का लोगो और सुंदर पिचाई का भविष्य का प्लान।
-
बरेली हिंसा में सख्त एक्शन: मौलाना तौकीर रजा सहित 8 गिरफ्तार, सीएम योगी बोले- भूल गया शासन किसका है!
बरेली में जुमे के दिन ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर हुए बवाल के बाद पुलिस ने इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। सीएम योगी ने कहा, “ऐसा सबक सिखाएंगे कि पीढ़ियां दंगा भूल जाएंगी।” जानिए आई लव मोहम्मद विवाद और योगी सरकार का सख्त एक्शन।
-
गोल्ड लोन धोखाधड़ी: मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर समेत 6 पर FIR, नकली गहनों से 13.98 लाख का घोटाला
गोरखपुर में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की दो शाखाओं में 13.98 लाख रुपये की गोल्ड लोन धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। शाखा प्रबंधक समेत 6 कर्मचारियों पर असली सोने को नकली आभूषणों से बदलने का आरोप है।
-
यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नीट छात्र दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबैर एनकाउंटर में ढेर
गोरखपुर छात्र हत्याकांड के मुख्य आरोपी, 1 लाख के इनामी पशु तस्कर जुबैर को UP STF ने रामपुर में मुठभेड़ में मार गिराया। दीपक गुप्ता की हत्या के बाद से फरार जुबैर की पुलिस को तलाश थी। जानें कैसे हुई यह कार्रवाई और आरोपी का आपराधिक इतिहास।
-
DDU Special Back Paper Result: 4500 छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले, स्नातक अंतिम वर्ष का सत्र बचा
डीडीयू स्पेशल बैक पेपर रिजल्ट जारी! गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्नातक अंतिम वर्ष के 4500 से अधिक छात्र-छात्राओं को पास किया। जानें कब हुई परीक्षा और कैसे देखें परिणाम। DDU छात्रों के लिए राहत भरी खबर।
-
नौका विहार रोड पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर स्कॉर्पियो से भिड़ी, युवक की मौत
नौका विहार पर शुक्रवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार Swift Dzire कार डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में Scorpio से टकरा गई। इस हादसे में रूस्तमपुर निवासी समीर शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई। सीट बेल्ट न लगाने से एयरबैग नहीं खुला। जानिए हादसे की पूरी जानकारी और घायलों का हाल।
-
बरेली: ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद ने लिया उग्र रूप, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मौलाना तौकीर रजा हिरासत में
बरेली में जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर तीन जगहों पर बवाल हो गया। भीड़ ने तोड़फोड़ और पथराव किया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हालात को काबू में किया और IMC अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा को हिरासत में लिया। पढ़ें कानपुर से शुरू हुए इस विवाद का पूरा अपडेट।
-
यूपी विश्वविद्यालय नियुक्ति: निष्पक्षता के लिए अब चयन कमेटी में होगा शासन का भी प्रतिनिधित्व
उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दिए बड़े निर्देश। अब यूपी विश्वविद्यालय नियुक्ति कमेटी में होगा शासन का प्रतिनिधि। साथ ही, शिक्षकों और कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस चिकित्सा सुविधा। जानें राष्ट्रीय शिक्षा नीति और शैक्षणिक कैलेंडर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण फैसले।
-
फरारी से डरने वाला अभिनेता: जब दादा मुनि अशोक कुमार ने 1943 में तूफानी रफ्तार वाली कार शोरूम को वापस कर दी!
साल 1943 में, फिल्म ‘किस्मत’ से पहले, अशोक कुमार ने खरीदी थी एक फरारी। लेकिन अगले ही दिन कर दी वापस! जानें क्यों दादा मुनि को इस तूफानी कार से लगा डर? साथ ही, पढ़ें कैसे वह बिना डिग्री के भी होम्योपैथी से करते थे गंभीर बीमारियों का इलाज।