Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
रामजानकी मार्ग पर हादसा: अज्ञात ट्रेलर ने दो बाइकों को रौंदा, एक बाइक सवार भरत पासवान की मौत
गोरखपुर के रामजानकी मार्ग स्थित नुआंव गांव के पास देर रात अज्ञात ट्रेलर ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में भरत पासवान (शिवपुर निवासी) की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हेलमेट न पहनना बना मौत का कारण, जबकि दूसरे घायल रामनगीना यादव का इलाज जारी है।
-
DDUGU ने शोध के क्षेत्र में गढ़े नए मानक, पीएचडी, पेटेंट और अंतर्राष्ट्रीय प्रकाशनों में ऐतिहासिक वृद्धि
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDUGU) ने पीएचडी शोधार्थियों (2024-25 में 884) की संख्या, पेटेंट और Scopus-Web of Science प्रकाशनों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। कुलपति प्रो० पूनम टंडन ने इसे ‘स्वर्णिम काल’ बताया। जानें शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में DDUGU की ऐतिहासिक प्रगति।
-
सपा नेताओं ने महर्षि वाल्मीकि को किया याद, ‘सत्य और कर्तव्य’ के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
गोरखपुर स्थित सपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने महर्षि को नमन करते हुए उनके जीवन और वाल्मीकि रामायण के महत्व पर प्रकाश डाला। सत्य व कर्तव्य के मार्ग पर चलने का लिया गया संकल्प।
-
कैम्पियरगंज: प्रेम-प्रसंग से नाराज़ भाई ने बहन को नहर में डुबोकर मारा, खुद पुलिस को दी वारदात की सूचना
कैम्पियरगंज: प्रेम-प्रसंग से नाराज़ भाई आदित्य यादव ने 19 वर्षीय बहन नित्या यादव को नहर में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जानें क्या है पूरा ऑनर किलिंग का मामला।
-
MMMUT School of Medical Sciences को मिली हरी झंडी, एमबीबीएस सहित कई नए कोर्स होंगे शुरू
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) गोरखपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 से स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज की स्थापना को वित्त समिति की मंजूरी मिल गई है। ₹14.5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों, नई लैब, सीएनजी बस और हॉस्टल आधुनिकीकरण पर भी मुहर लगी।
-
गोरखपुर चिड़ियाघर में मौत का सिलसिला जारी, बर्ड फ्लू के बाद अब बब्बर शेर ‘भरत’ की मिर्गी से मौत, उठे सवाल
गोरखपुर के शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान में बर्ड फ्लू (H5N1) से बाघिन ‘शक्ति’ समेत कई वन्यजीवों की मौत के बाद, अब बब्बर शेर ‘भरत’ की मिर्गी के दौरे से हुई मौत ने चिड़ियाघर प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। खाद्य आपूर्ति की गुणवत्ता और स्वास्थ्य प्रोटोकॉल की गहन जांच जारी है।…
-
गोरखपुर: जगन्नाथपुर में घर के बाहर से सगी बहनों के अपहरण की कोशिश, शोर सुनकर युवक फरार
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर मोहल्ले में रविवार रात 9 और 7 साल की दो सगी बहनों के अपहरण की कोशिश से हड़कंप मच गया। सफेद कुर्ता-पायजामा पहने युवक ने मुंह पर रुमाल बांधने का प्रयास किया। कुत्तों के भौंकने और बच्चियों के चिल्लाने पर आरोपी भागा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर…
-
दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन: यात्रियों के लिए बड़ी राहत, गोरखपुर से दिल्ली-मुंबई के लिए 38 स्पेशल ट्रेनें
दिवाली और छठ पर यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने गोरखपुर से होकर 38 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है। ये गोरखपुर स्पेशल ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजरात और बिहार के लिए चलेंगी। पूर्वोत्तर रेलवे कुल 122 स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। सीट रिजर्व कराकर अपना सफर आसान बनाएं।
-
MMMUT करेगा वियतनाम के दो विश्वविद्यालयों से शैक्षणिक समझौता, छात्रों को मिलेगी संयुक्त डिग्री
गोरखपुर का मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रहा है। 9 अक्तूबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में MMMUT वियतनाम के दो संस्थानों के साथ शैक्षणिक समझौता करेगा। संयुक्त डिग्री कार्यक्रम, ज्वाइंट रिसर्च प्रोजेक्ट्स और छात्र-शिक्षक विनिमय से एमएमएमयूटी अंतरराष्ट्रीय शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगा।
-
गोरखपुर में साहित्य और इतिहास का संगम, डॉ. राजवन्ती मान को मिला आयाम सम्मान 2025
आयाम सम्मान 2025: चंडीगढ़ की प्रसिद्ध कवि, शोधकर्ता और खोजी इतिहासकार डॉ. राजवन्ती मान को गोरखपुर में प्रतिष्ठित आयाम सम्मान 2025 से नवाज़ा गया। डॉ. मान ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ज़ब्त किए गए साहित्य की खोज करके इतिहास के दायरे को बढ़ाया है।
-
अयोध्या: बीकापुर में जोरदार विस्फोट से 2 घर जमींदोज, एक की मौत; राममंदिर से 28 KM दूर हुआ हादसा
अयोध्या के बीकापुर में कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर एक घर में जोरदार विस्फोट हुआ है। इस हादसे में दो घर जमींदोज हो गए और मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। राममंदिर से 28 किलोमीटर दूर हुए इस रहस्यमय धमाके की जांच…
-
गोरखनाथ रोड आरओबी: रेलवे ब्लॉक ने रोकी काम की रफ्तार, डीएम-कमिश्नर ने किया निरीक्षण
गोरखनाथ रोड पर दूसरे रेल ओवरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। ₹127.87 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को 15 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है, लेकिन रेलवे त्योहारों के कारण केवल 2 घंटे का ब्लॉक देने को तैयार है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
-
गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप, यात्रियों को 10 घंटे तक झेलनी पड़ी भारी परेशानी
गोरखपुर रूट पर ट्रैक पर पेड़ गिरने से 30 ट्रेनें 10 घंटे तक फंसी रहीं। गोरखपुर कैंट, डोमिनगढ़ और चौरीचौरा स्टेशन पर यात्रियों को भोजन-पानी के लिए तरसना पड़ा। पढ़ें, किन ट्रेनों का रूट बदला और कौन सी हुईं शॉर्ट टर्मिनेट।
-
कानपुर: बर्गर-पिज्जा की लत में बेटा बेच रहा था बहन की सगाई की अंगूठी, सराफा व्यापारी की समझदारी से बची
कानपुर में होटल कारोबारी का बेटा बर्गर, पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक की खतरनाक लत का शिकार हो गया। पैसे के लिए उसने बहन की सगाई की सोने की अंगूठी चुराई और बेचने सराफा दुकान पहुँचा। जानिए सराफा व्यापारी की सूझबूझ से कैसे अंगूठी बची और क्या हुआ आगे। बर्गर-पिज्जा की लत का चौंकाने वाला मामला।
-
गुरु गोरखनाथ ने की थी इस मंदिर की स्थापना, यहां त्रेता युग से जल रही अखंड ज्योति, 51 शक्तिपीठों में से है एक
बलरामपुर: नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का सैलाब बलरामपुर जिले के तुलसीपुर स्थित देवी पाटन मंदिर में उमड़ पड़ा है। यह मंदिर न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि इसे 51 शक्तिपीठों में से एक होने का गौरव भी प्राप्त है। बलरामपुर जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर यह धाम भक्तों…
-
लखनऊ: 170 एकड़ में फैला सहारा का साम्राज्य बिखरा, तीन दिनों में इस आलीशान महल पर लग जाएगा ताला
लखनऊ नगर निगम सहारा शहर (Sahara Shahar) की सीलिंग के लिए पहुंचा, लेकिन प्रतिनिधियों की गुजारिश पर 3 दिन की मोहलत दी गई। 130 एकड़ में बनी सुब्रतो कोठी परिसर को खाली कराया जाएगा। नियम उल्लंघन पर कार्रवाई, नगर निगम सुप्रीम कोर्ट में कैविएट डालेगा।
-
बरेली बवाल: पुलिस का ‘एक्शन मोड’, दो और आरोपियों का एनकाउंटर, सपा-बसपा के पूर्व सांसद ‘हाउस अरेस्ट’
बरेली बवाल (Bareilly Bawal) पर पुलिस का बड़ा एक्शन। बुधवार को दो और आरोपी इदरीश और इकबाल मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, लूटी हुई सरकारी एंटी रायट गन बरामद। 26 सितंबर का ड्रोन वीडियो जारी। अब तक 78 गिरफ्तार, मौलाना तौकीर रजा जेल में। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद हाउस अरेस्ट।
-
धर्मांतरण का ‘चंगाई’ रैकेट: गोरखपुर में 100 गरीब हिंदुओं को ईसाई बनाने की कोशिश, 2 गिरफ्तार
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर धर्मांतरण मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के भगौरा गाँव में, ‘चंगाई प्रार्थना’ सभा के नाम पर गरीब हिंदू ग्रामीणों, खासकर महिलाओं को, कथित तौर पर लालच देकर ईसाई धर्म में परिवर्तित करने के प्रयास में दो महिलाओं— लक्ष्मी यादव और उसकी सहयोगी रोशनी…
-
‘चटोरी गली’ में पार्किंग से निगम ने उठाई स्कूटी, व्यापारी ने 40 हजार रुपये गायब होने का लगाया आरोप
गोरखपुर की चटोरी गली में चाट खाने गए महेवा गल्ला मंडी के व्यापारी आनंद गुप्ता की स्कूटी नगर निगम ने उठा ली। व्यापारी का आरोप है कि स्कूटी में रखे ₹40,000 नकद गायब हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने जताया विरोध।
-
गोरखपुर: छपिया फोरलेन बना मौत का रास्ता, बुलेट सवार छात्रा की सड़क हादसे में मौत से मचा कोहराम
खजनी (गोरखपुर) के छपिया फोरलेन पर मंगलवार सुबह बुलेट सवार आरती पांडेय की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। 25 वर्षीय आरती पढ़ाई के साथ-साथ बुलेट चलाने की शौकीन थीं। पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की तलाश। स्थानीय लोगों में फोरलेन पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर गुस्सा।