रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.

पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है.

खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.

मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.

बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.



यह भी पढ़ें

  • गोरखपुर में इस इलाके में बनने जा रहा नया थाना, लाखों की आबादी को मिलेगा फायदा

    Gorakhpur News: शहर के उत्तरी इलाके में बसे बालापार, सोनबरसा और इसके इर्द गिर्द के करीब तीन दर्जन गांवों के लोगों को चिलुआताल या गुलरिहा थाने पहुंचने के लिए लंबा चक्कर काटना पड़ता है. सोनबरसा में बनने जा रहा नया थाना इस भौगोलिक दूरी को खत्म कर देगा. इससे करीब डेढ़ लाख की आबादी को…

  • कमजोर नागरिक धर्म

    गो गोरखपुर बतकही | सोचें! शैशव काल से बचपन के दिन. पहला कदम. पहला शब्द. मां की उंगलियां पकड़े आगे बढ़ने की अभिलाष. भाषा के संस्कार. सारी क्रियाओं में से एक क्रिया स्वच्छता भी. मां का अवलंब छूटते ही स्वावलंबी. इन्हीं में से एक नित्य क्रिया. कब, कहां, कैसे?

  • 100 साल की उम्र में भी ‘युवा’ दिखेगी सूबे की यह उम्रदराज लाइब्रेरी

    Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम का पुराना भवन अपने साथ कई इतिहास समेटे हुए है. देसी रियासतों की इस धरोहर ने विदेसी शासकों के ठाट-बाट भी देखें हैं. इस इमारत के एक कोने में आज भी जीवित है ‘होम्स क्लेन लाइब्रेरी’. साल 1925 में ब्रिटिश हुकूमत के दौरान स्थापित की गई इस लाइब्रेरी में 15…

  • घर में शादी, चोर ले उड़े 16 लाख के गहने

    Gorakhpur News: खजनी इलाके के आशापार गांव निवासी राम प्रसाद निषाद (रामा) के घर में शनिवार-रविवार की रात घुसे चोरों ने 30 हजार रुपए कैश सहित 16 लाख रुपये से अधिक की ज्वैलरी उड़ा दी.

  • अन्न ही ब्रह्म है!

    गो गोरखपुर बतकही | ज्ञानी जी की महफिल में जो चरचा थी वह अजीबोगरीब. चरचा भी यकीन से परे. बात कुछ यूं थी. धर्म और कर्म एक साथ जीने वाले एक भद्र जन. उनके घर आयोजन. लोग आए. भोजन किया और गए. एक ने कुछ ऐसा किया. भोजन का कुछ अंश ग्रहण नहीं कर पानी…

  • गोरखपुर नगर निगम दे रहा 12 प्रतिशत की छूट, आपने चेक किया क्या?

    Gorakhpur News: गोरखपुर नगर निगम ने आनलाइन सम्पत्तिकर भुगतान पर 12 फीसदी और आफलाइन भुगतान पर 08 फीसदी छूट की सुविधा को 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. 15 सितंबर के बाद सम्पत्तिकर में कोई छूट नहीं दी जाएगी.

  • प्रो. कीर्ति पांडेय बनीं यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग की पहली अध्यक्ष

    Gorakhpur News: गोरखपुर विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर और डीन आर्ट्स प्रो. कीर्ति पाण्डेय को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग का पहला एवं स्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह आयोग उत्तर प्रदेश में विभिन्न स्तरों बेसिक से लेकर उच्चतर शिक्षा तक शिक्षक भर्तियों के लिए उत्तरदायी होगा।

  • शराब आत्मा और शरीर दोनों को मारती है!

    बतकही: महफिलों में गए तो खुद की साथ ले जाते। किसी की भावनाएं आहत न हों, इसका भरपूर ख्याल रखते। कभी किसी से उम्मीद नहीं की। न छिपाते, न बताते, न लड़खड़ाते, न असहज होते……पूरी उम्र जी। जब तक जी शान से पी।

  • फेर में पड़ गए ध्यानी जी!

    ध्यानी जी धार्मिक यात्रा पर थे. ठगी के शिकार हो गए. बात बहुत छोटी है लेकिन है पिंच करने वाली. ध्यानी जी आस्थावादी हैं. उन्हें लगता है कि धर्म से समाज सुधर सकता है. वह हाल ही में वह एक देवी मंदिर गए. देवी मंदिर जंगल के बीच स्थित है.

  • पुलिस भर्ती परीक्षा: 30 और 31 अगस्त को बंद रहेंगे बारहवीं तक के स्कूल और कोचिंग संस्थान

    Police Bharti Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 30 और 31 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा को देखते हुए गोरखपुर जिले के कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे. जिलाधिकारी ने स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं. पुलिस भर्ती परीक्षा के…

  • क्रेडिट कार्ड गोरखपुर में टीचर के वॉलेट में रखा, मुंबई में हो गई 44 हज़ार की शॉपिंग

    Gorakhpur News: शाहपुर इलाके की एक टीचर के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने मुम्बई में खरीदारी कर खाते से 44 हजार रुपये उड़ा दिए, जबकि टीचर का क्रेडिट कार्ड उनके पास है. वह खुद खरीदारी करने गई तब उन्हें जानकारी हुई. उन्होंने बुधवार को एसपी अपराध शाखा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग…

  • बेहतरीन सुविधाएं: एम्स गोरखपुर की ओपीडी ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में देखे गए करीब चार हजार मरीज

    Gorakhpur News: एम्स गोरखपुर में मरीजों को मिल रही बेहतरीन सुविधाओं का ही नतीजा है कि यहां आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. यूपी, बिहार, नेपाल से मरीज एम्स गोरखपुर में इलाज के लिए पहुंच रहे और स्वस्थ होकर जा रहे. चिकित्सकों और मरीजों के बीच लगातार बढ़ते इसी भरोसे का…

  • विकास, मंगरू मास्साब और सुबह की चाय!

    बतकही: मंगरू मास्साब बहुत खुश हैं. आज सुबह की चाय पर जब बहुत कुरेदा तो पता चला कि उनकी खुशी की जड़ में “विकास” बैठा हुआ है. यह वही विकास है जिसको लेकर आजकल खूब चर्चा हो रही है. हालांकि विकास को लेकर राजनीतिक हल्कों में चर्चा हाल के कुछ वर्षों से ज्यादा हो रही…

  • गाड़ी वाला नहीं आया, घर में कचरा संभाल…

    सफाई और स्वच्छता में इंदौर नगर निगम से रेस लगाने वाला गोरखपुर नगर निगम अपनी पीठ भले ही थपथपा ले, लेकिन हकीकत कुछ और ही है.

  • 21 और 22 दिसम्बर को आयोजित होगा जीएलएफ-7

    Gorakhpur News: शहर के सबसे बड़े साहित्यिक व सांस्कृतिक आयोजन गोरखपुर लिटरेरी फेस्टिवल का भव्य आयोजन आगामी 21 व 22 दिसम्बर को किया जाएगा. इस आयोजन के संबंध में आयोजन समिति की बैठक रविवार को होटल विवेक में हुई. जीएलएफ-7 (Gorakhpur Literary Fest-7) के आयोजन के लिए बनी कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी इस…

  • राधा-कृष्ण के इस मंदिर में बसंत पंचमी के दिन क्यों आए थे नारद मुनि, सच्ची घटना

    Gorakhpur News: नाथ नगरी गोरखपुर में राधा-कृष्ण का एक ऐसा मंदिर है, जहां नारदमुनि स्वयं पहुंचे थे. इस पर यकीन करना शायद तथ्यों को जाने बिना मुश्किल लगे, लेकिन इस मंदिर के इतिहास में यह वाकया जिसकी जुबानी दर्ज है, वह हैं संत हनुमान प्रसाद पोद्दार।

  • सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में अतिथि प्रवक्ताओं की बंपर वैकेंसी, इंटरव्यू सितंबर में

    Gorakhpur News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न विभागों में अतिथि प्रवक्ता के पदों पर चयन के लिए वॉक-इन इंटरव्यू की सूचना जारी की है।

  • उम्मीदों के बीच जिंदगी…

    कौवाबाग रेलवे कॉलोनी से होकर रेलवे स्टेशन पहुंचना हो तो सुखद लगता है. सड़क के दोनों किनारे हरे-भरे वृक्ष मानो साधना में लीन. आगे फिर स्वाद……

  • परीक्षा पास कराने के नाम पर वसूली का भंडाफोड़, महिला सिपाही गिरफ्तार

    Gorakhpur News: पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने और सिपाही की नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से पैसा लेने वाली बासगांव की रहने वाली महिला सिपाही पिंकी सोनकर को बासगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पिंकी से बासगांव थाने पर एसटीएफ ने भी कड़ाई से पूछताछ की. 

  • बालापार में जीडीए को मिली 19.39 एकड़ जमीन

    Gorakhpur News: 6000 एकड़ में बसाए जाने वाले नया गोरखपुर के लिए बालापार के किसानों ने मंगलवार को 20 रजिस्ट्रियां कराई. बालापार के 94 किसान 93 रजिस्ट्रियों के जरिए अब तक 19.39 एकड़ जमीन जीडीए को दे चुके हैं.

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक