Brother and Sister Die After Eating Adulterated Paneer Curry: पड़ोस की दुकान से लाए गए पनीर की सब्जी खाकर भाई-बहन की मौत हो गई. हैरान करने वाला यह मामला गीडा के बांसपार इलाके का है. रक्षाबंधन वाले दिन भाई पड़ोस की दुकान से पनीर और समोसे लाया था. इस घटना से शहर के बाहरी हिस्सों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री होने का संदेह और पुख्ता हो गया है. सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी. उधर, सूचना पर पहुंची फूड विभाग की टीम ने संबंधित दुकान से सैंपल जांच के लिए भेजा है.
खजनी इलाके के कठघर गांव की मूल निवासी सीमा अपने पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहती है. वहीं गीडा में किराये पर कमरा लेकर एक फैक्ट्री में काम करती है. सीमा के बच्चे भी मां के साथ ही रहते थे. सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा (21) के साथ मड़हा गई थी, जबकि बेटा विकास ( 15 ) कमरे पर अकेला था. शाम को मां-बेटी वापस गीडा आ गई.
मां बेटी के लौटने के बाद बेटा पास की दुकान से पनीर और समोसा खरीदकर ले आया. रात में पूरी और पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया. मंगलवार की भोर में करीब तीन बजे भाई – बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गई. इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह दोनों को लेकर घर चली आई. सुबह फिर तबीयत बिगड़ गई और जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में पहले विकास और फिर उसकी बहन पूजा ने दम तोड़ दिया.
बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो पूजा का शव उसके ससुरालवाले लेकर छितौना बुजुर्ग गांव चले गए. गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाए. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं.
यह भी पढ़ें
-
सिरहाने जौ रखकर सोएं, राहु-केतु की दशा हो जाएगी छूमंतर
Rahu-Ketu ki dasha: शनि के अलावा जिन दो ग्रहों के प्रकोप से लोगों को डर लगता है, उनका नाम है राहु और केतु. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु-केतु की दशा या महादशा हो, तो व्यक्ति को अनेक कष्टों का सामना करना पड़ता है.
-
‘यहां कम से कम हापुड़ वाला जूस और थूक लगाकर रोटियां तो नहीं मिलेंगी’
Gorakhpur News: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर शहर को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की सौगात दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के खुलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा. सीएम ने कहा कि यहां कम से कम हापुड़ वाला जूस और थूक लगाकर रोटियां तो नहीं मिलेंगी.
-
मन के हारे हार है!
बहुत से लोगों की जिंदगी उनकी इसी धारणा में उलझी रहती है कि वे कुछ नहीं कर सकते. और यही कारण है कि लोग संघर्ष करने से पहले ही हार मान लेते हैं. असफलता से भी सबक मिलता है; बस हमें प्रयास करना नहीं छोड़ना चाहिए.
-
दीपावली से पहले शहर को मिलेगी कल्याण मंडपम की सौगात
Gorakhpur/First Kalyan Mandapam of City: दीपावली तक शहर को कल्याण मंडपम की सौगात मिल जाएगी. खोराबार विद्युत सब स्टेशन के पास 4.25 करोड़ रुपए की लागत से कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएनडीएस) कल्याण मंडपम का निर्माण कर रहा है. अक्टूबर तक इसका कार्य पूरा हो जाएगा. कल्याण मंडपम में एक मल्टीपरपज हाल, आठ कमरे, गेस्ट…
-
सनक: शादी से इनकार करने पर युवती को कार से रौंदा, मौत
Gorakhpur News: गीडा थाना क्षेत्र के बरहुआ के पास सड़क किनारे खड़ी एक छात्रा को सिरफिरे ने बुधवार को कार से रौद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सिरफिरे ने शादी से इनकार करने पर घटना को अंजाम दिया है.
-
शहर को आज फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का तोहफ़ा देंगे सीएम
गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौर पर गोरखपुर पहुंच रहे हैं. 19 सितंबर को दोपहर बाद वह रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद ग्रीनवुड हाउसिंग अपार्टमेंट के आवंटियों को प्रमाण पत्र सौंपेंगे. सीएम 20 सितंबर को गोरखनाथ मंदिर के सभागार में महंत दिग्विजयनाथ और 21 सितंबर को महंत अवेद्यनाथ…
-
योगी सरकार बनाने जा रही 22 जिलों को कनेक्ट करने वाला नया एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर से हरियाणा तक जाएगा
Gorakhpur News: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गोरखपुर से पानीपत तक नए एक्सप्रेस-वे की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं. यूपी को इसकी सौगात जल्द मिल सकती है. करीब 750 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे गोरखपुर से शामली होते हुए हरियाणा के पानीपत तक जाएगा और 22 जिलों को जोड़ेगा.
-
धर्मशाला बाजार में अवैध कब्जे पर बुलडोजर एक्शन की तैयारी में नगर निगम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की गई शिकायत के बाद नगर निगम अब एक्शन मोड में आ गया है. धर्मशाला बाजार में अवैध कब्जा कर किए गए व्यावसायिक निर्माण पर अब बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू हो गई है. अपर नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में निर्माण ध्वस्त करने या पक्ष-साक्ष्य रखने का समय दिया है.…
-
सोशल मीडिया पर रेल अधिकारियों की लापरवाही उजागर करने वाला कर्मी बर्खास्त
NER News: गोंडा के मोतीगंज-झिलाही स्टेशन के बीच कीमैन आसने की ही ड्यूटी हादसे के दिन थी. कीमैन की बर्खास्तगी पर मेंस कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जतायी है और यह कार्रवाई वापस लेने की मांग की है.
-
खुद ही को जलाकर, खुद को रोशन किया हमने…
बतकही: किसी परिवार का लड़का पढ़ लिखकर बीए, एमए तक पहुंचा, परिवार में दस बीघे खेती है. वरदेखुआ आ धमकते थे. रिश्ता तय हो जाता था. मध्यस्थता करने वाले रिश्तेदारों के इस कार्य को प्रतिष्ठापरक, पुनीत माना जाता रहा.
-
गोरखपुर शहर के पार्षदों के नाम और नंबर की अपडेटेड सूची यहां देखें
Gorakhpur News: अगर आपके पास अपने पार्षद का नंबर नहीं है तो सहूलियत के लिए हम यहां शहर के सभी अस्सी वार्डों के माननीय पार्षद के नाम और नंबर की सूची दे रहे हैं.
-
राहत: त्योहारों पर गोरखपुर-आगरा के बीच ट्रेन
Gorakhpur News: इस बार दशहरा-दिवाली और छठ पूजा के लिए आगरा कैंट-फारबिसगंज-आगरा कैंट ट्रेन को वाया गोरखपुर चलाने की मंजूरी मिल गई है.
-
रामकोला गैंगरेप: दूसरे दिन भी पांच गिरफ्तारी, गोरखपुर सिटी का भौकाली डॉक्टर मुख्य आरोपियों में शामिल
Gorakhpur News: रामकोला में दो नर्तकियों को किडनैप करके जन्मदिन पार्टी में डांस कराने और गैंगरेप करने के पांच आरोपी मंगलवार को दबोचे गए. कुशीनगर पुलिस ने दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया, जबकि गोरखपुर पुलिस ने पादरी बाजार में नाकेबंदी करके तीन आरोपी युवकों को दबोच लिया.
-
…क्योंकि प्रेम है भक्ति की पहली सीढ़ी
गो गोरखपुर बतकही | ‘पुनर्नवा’ चौथी सदी के आसपास के भारत की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक ऐतिहासिक उपन्यास है, जिसमें उठाए गए प्रश्न आज भी प्रासंगिक हैं.
-
लापरवाही के स्पीड ब्रेकर ने रोकी तीन फोरलेनों की रफ्तार
Gorakhpur News: शहर के तीन फोरलेन सड़कों के निर्माण की रफ्तार ऐसी कि कछुआ भी सोच में पड़ जाए. लोक निर्माण विभाग ने भी इस सुस्ती की तब तक कोई खबर नहीं ली, जब तक प्रमुख सचिव ने नाराजगी नहीं जताई.
-
दो नर्तकियों का अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार
Gorakhpur News: रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर…
-
…जरा तुम दाम तो बोलो यहां ईमान बिकते हैं
दुबे जी एक तरफ सिंह साहब दूसरी तरफ। दुबे जी तर्क कर रहे थे। अच्छे पढ़े-लिखे लड़के अब प्राइवेट सेक्टर में जा रहे हैं। वहां उनके ज्ञान और कौशल का महत्व है। कंपनियां उन्हें अच्छी तनख्वाह दे रही हैं। टैलेंट है इसलिए आगे बढ़ाने में देर नहीं होती। वे अपने तर्क के समर्थन में एक…
-
मां-बाप के पास लौटा बच्चा, अस्पताल संचालिका सहित पांच गिरफ्तार
Kushinagar: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद पत्नी व नवजात को निजी अस्पताल से छुड़ाने के लिए बेचे गए बच्चे को कुशीनगर पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल छुड़ा लिया. कुशीनगर पुलिस ने मुताबिक बच्चे को शनिवार को चौराखास क्षेत्र के मंगुरी पट्टी गांव से छुड़ाया गया और उसे उसके पिता को सुपुर्द भी कर…
-
एनईआर के हर टिकट काउंटर पर लगा क्यूआर कोड, अब कैश की नो टेंशन
Gorakhpur: एनईआर के सभी 535 स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यह सुविधा शुरू हो गई है. अब अगर काउंटर पर लाइन में लगे यात्री के पास टिकट के लिए कैश नहीं है तो वह बार कोड के माध्यम से भी भुगतान कर सकता है.