15 सितंबर तक मिलेगी सुविधा
Gorakhpur Nagar Nigam: गोरखपुर नगर निगम ने आनलाइन सम्पत्तिकर भुगतान पर 12 फीसदी और आफलाइन भुगतान पर 08 फीसदी छूट की सुविधा को 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. 15 सितंबर के बाद सम्पत्तिकर में कोई छूट नहीं दी जाएगी. यह सुविधा नगर निगम उन्हीं करदाताओं को देगा जो अपने पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया धनराशि के साथ वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 के बिल में अंकित सभी धनराशि का एक मुश्त भुगतान करेंगे. छूट सिर्फ वर्तमान वित्त वर्ष के बिल में अंकित धनराशि पर मिलेगी.
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि नगर निगम के पोर्टल पर आईसीआईसी आई बैंक के गेटवे पर जाकर आनलाइन भुगतान कर सकते हैं. आनलाइन भुगतान करने पर कोई ट्रांजेक्शन या सर्विस शुल्क, जीएसटी आदि नहीं देना होगा. आफलाइन भुगतान जोनवार कार्यालयों में लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि छूट की सुविधा 31 अगस्त को खत्म हो गई थी. नगर निगम प्रशासन ने महानगरवासियों की सुविधा के लिए इसे 15 सितंबर के लिए बढ़ा दिया है.
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर के सभी करदाताओं से अपील की है कि 15 सितंबर तक सम्पूर्ण सम्पत्तिकर (गृहकर, जलकर, सीवर) का एक मुश्त भुगतान करते हुए नियमानुसार छूट की सुविधा का लाभ उठाएं. 15 सितंबर के बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी.
-
सीतापुर: बीएसए पर हेडमास्टर का ‘बेल्ट अटैक’, 6 सेकंड में 5 वार; सरकारी दस्तावेज फाड़े, मोबाइल तोड़ा
-
बलिया के भाजपा नेता की राजस्थान में निर्मम हत्या, IRS भाई की शिकायत पर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
-
रवि किशन का अखिलेश यादव पर तंज, ‘3000 का जैकेट 1600 में मिलेगा, गोरखपुर आकर देखें’
-
यूपी में आज़म को ‘आजमाने’ की सियासत तेज, भाजपा-बसपा से ‘डील’ का सच आखिर है क्या?
-
UP News: जावेद हबीब और बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा, FLC कंपनी से लाखों की ठगी
-
मेरठ: लोहियानगर में नर्स पर एसिड अटैक, बेटी को परेशान करने वाले नाबालिग ने किया हमला
-
यूपी के सीतापुर में हेड मास्टर ने बीएसए को बेल्ट से पीटा, सरकारी दफ्तर में मचा हड़कंप
-
हेल्थ इंश्योरेंस फ्रॉड: तीन और बीमा कंपनियों ने की शिकायत, शहर में बड़े रैकेट का अंदेशा
-
गोरखपुर: दीपक गुप्ता हत्याकांड में अब तक 50+ पुलिसकर्मियों पर गाज, कई और पर कार्रवाई की तैयारी
-
मेगा ब्लॉक: 26 सितंबर तक गोरखपुर-डोमिनगढ़ रेल रूट पर कई ट्रेनें निरस्त-डायवर्ट; आज से 17 और ट्रेनें निरस्त
-
गोरखपुर: YouTube से सीखा गोली चलाना, फिर दोस्त को मारी 5 गोलियां; आरोपी गिरफ्तार
-
यूपी में ‘जाति’ पर योगी सरकार के फैसले पर एनडीए में ही फूट, डॉ. संजय बोले…तो कौन पहचानेगा?
-
गुरु श्री गोरक्षनाथ चिकित्सालय: पहली बार आने वालों के लिए मार्गदर्शिका
-
वाराणसी से निकली ‘चक दे इंडिया’ की नई सनसनी, कैनबरा में फॉरवर्ड खेलेगी पूर्णिमा
-
गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने किया ‘मोदी के 11 वर्ष-एक विमर्श’ कार्यक्रम का आयोजन, वक्ताओं ने गिनाईं उपलब्धियां