15 सितंबर तक मिलेगी सुविधा
Gorakhpur Nagar Nigam: गोरखपुर नगर निगम ने आनलाइन सम्पत्तिकर भुगतान पर 12 फीसदी और आफलाइन भुगतान पर 08 फीसदी छूट की सुविधा को 15 सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया है. 15 सितंबर के बाद सम्पत्तिकर में कोई छूट नहीं दी जाएगी. यह सुविधा नगर निगम उन्हीं करदाताओं को देगा जो अपने पिछले वित्तीय वर्ष की बकाया धनराशि के साथ वर्तमान वित्त वर्ष 2024-25 के बिल में अंकित सभी धनराशि का एक मुश्त भुगतान करेंगे. छूट सिर्फ वर्तमान वित्त वर्ष के बिल में अंकित धनराशि पर मिलेगी.
अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र ने बताया कि नगर निगम के पोर्टल पर आईसीआईसी आई बैंक के गेटवे पर जाकर आनलाइन भुगतान कर सकते हैं. आनलाइन भुगतान करने पर कोई ट्रांजेक्शन या सर्विस शुल्क, जीएसटी आदि नहीं देना होगा. आफलाइन भुगतान जोनवार कार्यालयों में लिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि छूट की सुविधा 31 अगस्त को खत्म हो गई थी. नगर निगम प्रशासन ने महानगरवासियों की सुविधा के लिए इसे 15 सितंबर के लिए बढ़ा दिया है.
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने महानगर के सभी करदाताओं से अपील की है कि 15 सितंबर तक सम्पूर्ण सम्पत्तिकर (गृहकर, जलकर, सीवर) का एक मुश्त भुगतान करते हुए नियमानुसार छूट की सुविधा का लाभ उठाएं. 15 सितंबर के बाद कोई छूट नहीं दी जाएगी.
-
बड़ा एक्शन: दीपक गुप्ता हत्याकांड के दोषियों समेत 28 बदमाशों पर लगा गैंगस्टर एक्ट, कुर्क होगी अवैध संपत्ति
-
गोरखपुर छात्र हत्याकांड के बाद भड़का आक्रोश, लापरवाही पर दारोगा समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
-
पानीपत-गोरखपुर एक्सप्रेस-वे योजना: कैंपियरगंज के इन गांवों में भूमि चिह्नांकन का काम शुरू
-
सीएम योगी का दो दिवसीय दौरा आज से, विकास कार्यों और खेलों को मिलेगी नई उड़ान
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर: पुलिस लाइंस में ठेका दिलाने के नाम पर ₹52 लाख की ठगी, बिहार के कारोबारी को ऐसे लगाया चूना
-
माघ मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, गोरखपुर से प्रयागराज के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल
-
प्रयागराज माघ मेला 2026: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा बढ़नी-झूसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
-
Railway Kabaddi: पूर्वोत्तर रेलवे ने पश्चिम रेलवे को चटाई धूल, सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री
-
सांसद रवि किशन ने GSPL के मंच से युवाओं को दिया अनुशासन का मंत्र
-
गोरखपुर: लाखों की आबादी पर एक अदद पुलिस चौकी, वह भी शिफ्ट हो रही 4 किमी दूर, नागरिकों में रोष
-
विशाल हत्याकांड: शराब पार्टी में महज 50 रुपये के लिए हुआ झगड़ा, दोस्तों ने ही कीचड़ में दबा दिया सिर
-
नगर निगम: विकास कार्यों में मनमानी पर पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को सख्त चेतावनी
-
गोरखनाथ मंदिर खिचड़ी मेला के पीछे छिपे हैं कई पौराणिक रहस्य और मान्यताएं
-
डीडीयू: अब सेल्फ-फाइनेंस कोर्स में भी होगी PhD, संविदा शिक्षक बनेंगे गाइड; जानें कब होगी परीक्षा