गोरखपुर नगर निगम सदन की बैठक स्थगित, पूर्व पार्षदों को श्रद्धांजलि। आज होगी नगर निगम कार्यकारिणी की 10वीं बैठक, महत्वपूर्ण एजेंडा पर चर्चा।
गोरखपुर: गोरखपुर नगर निगम सदन की 13वीं बैठक मंगलवार को सदन हाल में हुई। महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई यह बैठक, पूर्व पार्षद कलावती देवी और लक्ष्मण नारंग को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद स्थगित कर दी गई।
आज होगी नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक
नगर निगम कार्यकारिणी की 10वीं बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे से सिविल लाइंस स्थित जोनल कार्यालय में होगी। इस बैठक में कार्यकारिणी की आठवीं और नौवीं बैठक की कार्यवृत्त की पुष्टि की जाएगी। इसके साथ ही, सातवीं बैठक की अनुपालन आख्या पर भी विचार-विमर्श होगा।
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की जाएगी और महापौर की अनुमति से अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी रखा जाएगा। यह बैठक शहर के विकास कार्यों और प्रशासनिक निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़