सिटी सेंटर

सीएम योगी ने गोरखपुर की 75 महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, नियुक्ति पत्र पाकर खिला चेहरा

गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़
गोरखपुर की 75 महिलाओं को मुख्य सेविका के पद पर नियुक्ति पत्र मिला। सीएम योगी आदित्यनाथ ने 21 को लखनऊ में और बाकी 54 को गोरखपुर में मंत्रियों ने नियुक्ति पत्र सौंपा। जानें इस खबर की पूरी जानकारी।

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित 2425 मुख्य सेविकाओं में से गोरखपुर की 75 महिला उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। इनमें से 21 को बुधवार को लखनऊ के लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं नियुक्ति पत्र प्रदान किया, जबकि शेष 54 को गोरखपुर के एनेक्सी भवन में एक कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह और प्रदीप शुक्ल ने नियुक्ति पत्र सौंपे।

महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने नवनियुक्त मुख्य सेविकाओं को उनके दायित्वों के प्रति प्रेरित किया और इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार और महिला सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विधायक विपिन सिंह ने भी डबल इंजन सरकार की तारीफ करते हुए शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में हो रहे बेहतरीन कार्यों पर प्रकाश डाला।

बाल स्वास्थ्य एवं पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका

मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने मुख्य सेविकाओं के पद की महत्ता को रेखांकित करते हुए बाल स्वास्थ्य और पोषण में उनकी भूमिका पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिनव मिश्र ने भी अपने संबोधन में बताया कि मुख्य सेविकाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पर्यवेक्षण, महिलाओं, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

हमें फॉलो करें

Priya Srivastava

Priya Srivastava

About Author

Priya Srivastava दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक हैं. गोगोरखपुर.कॉम के लिए इवेंट, एजुकेशन, कल्चर, रिलीजन जैसे टॉपिक कवर करती हैं. 'लिव ऐंड लेट अदर्स लिव' की फिलॉसफी में गहरा यकीन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक