Gorakhpur: गोरखपुर शहर के तीन फोरलेन सड़कों के निर्माण की रफ्तार ऐसी कि कछुआ भी सोच में पड़ जाए. लोक निर्माण विभाग ने भी इस सुस्ती की तब तक सख्ती से कोई खबर नहीं ली, जब तक प्रमुख सचिव ने नाराजगी नहीं जताई. उप राष्ट्रपति के शहर आगमन से पहले प्रमुख सचिव ने जब इन प्रगति कार्यों का मुआयना किया तो लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी ‘जी सर…जी सर’ करते दिखे. अब पीडब्ल्यूडी ने तीन कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी कर काम में लापरवाही पर जवाब मांगा है. इन फोरलेन में जेल बाईपास, नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर व नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक फोरलेन का कार्य है.
गौरतलब है कि जेल बाईपास रोड के 8.56 किलोमीटर लंबे फोरलेन के चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य 25 फरवरी 2021 में शुरू हुआ. 24 फरवरी 2022 तक निर्माण कार्य को पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया था। नौकायन से देवरिया बाईपास शिव मंदिर व नौकायन से वाणिज्य कार्यालय तक 2.15 किमी लंबे फोरलेन का काम 16 मार्च 2023 से शुरू होकर 15 मार्च 2024 तक काम पूरा कर लेना था. वहीं देवरिया बाईपास 9.50 किमी लंबे फोरलेन का निर्माण कार्य 24 मार्च 2023 से प्रारंभ होकर 24 सितंबर 2024 तक पूरा कर लेने का लक्ष्य था.
-
All-Women Crew Successfully Conducts Entrance Exam at DDU Gorakhpur
-
प्लेसमेंट: एमएमएमयूटी के 33 स्टूडेंट्स को इफको ने हाथोंहाथ लिया
-
राहत की खबर: एम्स की इमरजेंसी में दोगुने होंगे बेड
-
पहले गैंगवार और गंदगी थी गोरखपुर की पहचान, आज हर जगह नयापन है: सीएम
-
‘गोरखपुर’ और ‘जीडीए’ की ओर से दम दिखाएंगे खिलाड़ी
-
Good News | वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए शहर में छह जगह बनेंगे कल्याण मंडपम
-
अवैध खुदाई वाले डंपर ने ली कांवड़िये की जान, हंगामा
-
सौगात: गोरखपुर में 150 एकड़ में बनेगा अंतराष्ट्रीय स्टेडियम
-
टेक की दुनिया में इस हफ्ते क्या है नया
-
जब मेजबान की चादर-खटिया उठाकर चल देते थे मुनिरका बाबा…
-
उपवास न रखने वाले जान लें..अल्जाइमर से बचना है तो फास्टिंग है ज़रूरी
-
एनईआर के इन 15 स्टेशनों को मिला कोड, छोटी दूरी के लिए भी करा सकेंगे रिज़र्वेशन
-
अब शहरवासी रिंग रोड से देख सकेंगे रामगढ़ झील के खूबसूरत नजारे
-
अधिमास में कौन सी तीन चीज़ों का दान करने से आती है समृद्धि
-
NATIONAL | इस साल जून 87 हजार लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता