लोकल न्यूज

अन्न ही ब्रह्म है!

गो गोरखपुर बतकही

ज्ञानी जी की महफिल में जो चरचा थी वह अजीबोगरीब. चरचा भी यकीन से परे. बात कुछ यूं थी. धर्म और कर्म एक साथ जीने वाले एक भद्र जन. उनके घर आयोजन. लोग आए. भोजन किया और गए. एक ने कुछ ऐसा किया. भोजन का कुछ अंश ग्रहण नहीं कर पानी डाल दिया. उठ गए. यह देख भद्रजन हैरान. आपने यह अनर्थ क्यों किया? आपे से बाहर.

कहा, ‘सः अन्नं ब्रह्म इति व्यजानात् हि, अन्नात एव खलु इमानि भूतानि जायंते’ ….अन्य ही ब्रह्म है. क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि अन्न से ही समस्त प्राणी उत्पन्न होते हैं. उत्पन्न होकर अन्न के द्वारा ही जीवित रहते हैं. तथा अन्य में ही पुनः लौटकर समाविष्ट हो जाते हैं. (तैत्तिरीय उपनिषद, वरुण देव का पुत्र भृगु से संवाद)

सुनाया और दुर्वासा ऋषि भाव में अड़ गए. नतीजतन उन्हें छोड़े गए भोज्य अंश को ग्रहण करना पड़ा.
ज्ञानी जी द्वंद में हैं. कभी यह कि भद्रजन ने उचित किया. कभी यह कि अनुचित किया.

भला रोटी के बिना कौन जी सकता है? विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस क्यों? हर वर्ष 7 जून क्यों? दुनिया के हर देश में 10 में से एक व्यक्ति विषाक्त भोजन से बीमार क्यों? देश में मध्यवर्गीय घरों में हर वर्ष 6 से 11 किलो प्रति व्यक्ति खाद्यान्न की बर्बादी क्यों?

टटोला तो ये सारे बड़े सवाल उचित के पक्ष में. बस एक ही अशोभन. भला ऐसा कौन करता है? घर बुलाया. छोटी सी बात के लिए बेइज्जत कर दिया. ज्ञानी जी को लगता है. यह समझ का फेर है. इसलिए बात छोटी लगती है. अशोभन लगती है.

सच तो ये है हम दो हिस्से में बंटे हैं. कुछ लोग खाकर अघा गए. कुछ अति विपन्न. भोजन के लाले.

खाए व अघाए लोग विपन्नों के बारे में नहीं सोचते. सोचना ही होगा. कुछ इस तरह. अन्न की महत्ता सभ्यता के उच्च मानकों में हो. बर्बादी निकृष्टतम आचरण लगे. इसे पाप समझा जाए. दंड का प्रावधान हो तो बेहतर. भूख और भूखे पर चिंतन अनिवार्य. करने वाला भद्र. न करने वाला अभद्र. ऐसे अभद्र का सामाजिक तिरस्कार.

ज्ञानी जी का अब यही एजेंडा है.


“अन्न ही ब्रह्म है!” को एक उत्तर

  1. Avatar
    ऋचा

    अद्वितीय


  • गोरखपुर विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवक अभिषेक श्रीवास्तव ने चित्रकला प्रतियोगिता में लहराया परचम

    गोरखपुर विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवक अभिषेक श्रीवास्तव ने चित्रकला प्रतियोगिता में लहराया परचम

  • एम्स गोरखपुर की 'प्रोजेक्ट उम्मीद' पहल: 21 स्कूलों में नशा-मुक्त साथी और मार्गदर्शक तैयार

    एम्स गोरखपुर की ‘प्रोजेक्ट उम्मीद’ पहल: 21 स्कूलों में नशा-मुक्त साथी और मार्गदर्शक तैयार

  • यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला में बोले सीएम योगी- बीमारू नहीं, अब ग्रोथ इंजन है उत्तर प्रदेश, स्वदेशी खरीदो

    यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला में बोले सीएम योगी- बीमारू नहीं, अब ग्रोथ इंजन है उत्तर प्रदेश, स्वदेशी खरीदो

  • समाजवादी पार्टी ने मनाई 'धरतीपुत्र' मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, गोरखपुर कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि

    समाजवादी पार्टी ने मनाई ‘धरतीपुत्र’ मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, गोरखपुर कार्यालय पर दी गई श्रद्धांजलि

  • विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: आपदाओं में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर फातिमा कॉलेज में संगोष्ठी

    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस: आपदाओं में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच पर फातिमा कॉलेज में संगोष्ठी

  • शिक्षा और शोध में नई उड़ान: MMMUT ने वियतनाम के साथ हाथ मिलाया, बनेगा वैश्विक शैक्षणिक केंद्र

    शिक्षा और शोध में नई उड़ान: MMMUT ने वियतनाम के साथ हाथ मिलाया, अब बनेगा वैश्विक शैक्षणिक केंद्र

  • नगर निगम गोरखपुर

    जल संरक्षण: गोरखपुर नगर निगम ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा और UP में पाया पहला स्थान

  • पाम पैराडाइज आवासीय योजना, गोरखपुर

    120 परिवारों को मुख्यमंत्री योगी सौंपेंगे आवास की चाबी, 118 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

  • मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय पर श्रद्धांजलि, नेताओं ने बताया ‘बहुजन जननायक’

  • गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण

    किसानों के विरोध के बाद गीडा का फैसला, सहजूपार में भूमि अधिग्रहण रद्द, सियर गांव का लेआउट भी बदलेगा

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    छात्रों को मानसिक तनाव से बचाएगा प्रशासन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गोरखपुर में बनेगी विशेष कमेटी

  • Go Gorakhpur News

    नगर निगम सफाई कर्मचारी हड़ताल की तैयारी में, आखिर क्यों मजबूर हुए ड्राइवर-सुपरवाइजर?

  • राजपाल यादव सिखाएंगे अभिनय के गुर, गोरखपुर रंग महोत्सव में दिखेगी देशभर के नाटकों की झलक

    राजपाल यादव सिखाएंगे अभिनय के गुर, गोरखपुर रंग महोत्सव में दिखेगी देशभर के नाटकों की झलक

  • गोरखपुर जंक्शन पर कार्य जारी, यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अपनी ट्रेन का नया शेड्यूल तुरंत जांच लें

    गोरखपुर जंक्शन पर कार्य जारी, यात्रीगण कृपया ध्यान दें: अपनी ट्रेन का नया शेड्यूल तुरंत जांच लें

  • शर्मनाक: नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता पहुंचा जेल, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

    शर्मनाक: नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता पहुंचा जेल, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक