ज्ञानी जी की महफिल में जो चरचा थी वह अजीबोगरीब. चरचा भी यकीन से परे. बात कुछ यूं थी. धर्म और कर्म एक साथ जीने वाले एक भद्र जन. उनके घर आयोजन. लोग आए. भोजन किया और गए. एक ने कुछ ऐसा किया. भोजन का कुछ अंश ग्रहण नहीं कर पानी डाल दिया. उठ गए. यह देख भद्रजन हैरान. आपने यह अनर्थ क्यों किया? आपे से बाहर.
कहा, ‘सः अन्नं ब्रह्म इति व्यजानात् हि, अन्नात एव खलु इमानि भूतानि जायंते’ ….अन्य ही ब्रह्म है. क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि अन्न से ही समस्त प्राणी उत्पन्न होते हैं. उत्पन्न होकर अन्न के द्वारा ही जीवित रहते हैं. तथा अन्य में ही पुनः लौटकर समाविष्ट हो जाते हैं. (तैत्तिरीय उपनिषद, वरुण देव का पुत्र भृगु से संवाद)
सुनाया और दुर्वासा ऋषि भाव में अड़ गए. नतीजतन उन्हें छोड़े गए भोज्य अंश को ग्रहण करना पड़ा.
ज्ञानी जी द्वंद में हैं. कभी यह कि भद्रजन ने उचित किया. कभी यह कि अनुचित किया.
भला रोटी के बिना कौन जी सकता है? विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस क्यों? हर वर्ष 7 जून क्यों? दुनिया के हर देश में 10 में से एक व्यक्ति विषाक्त भोजन से बीमार क्यों? देश में मध्यवर्गीय घरों में हर वर्ष 6 से 11 किलो प्रति व्यक्ति खाद्यान्न की बर्बादी क्यों?
टटोला तो ये सारे बड़े सवाल उचित के पक्ष में. बस एक ही अशोभन. भला ऐसा कौन करता है? घर बुलाया. छोटी सी बात के लिए बेइज्जत कर दिया. ज्ञानी जी को लगता है. यह समझ का फेर है. इसलिए बात छोटी लगती है. अशोभन लगती है.
सच तो ये है हम दो हिस्से में बंटे हैं. कुछ लोग खाकर अघा गए. कुछ अति विपन्न. भोजन के लाले.
खाए व अघाए लोग विपन्नों के बारे में नहीं सोचते. सोचना ही होगा. कुछ इस तरह. अन्न की महत्ता सभ्यता के उच्च मानकों में हो. बर्बादी निकृष्टतम आचरण लगे. इसे पाप समझा जाए. दंड का प्रावधान हो तो बेहतर. भूख और भूखे पर चिंतन अनिवार्य. करने वाला भद्र. न करने वाला अभद्र. ऐसे अभद्र का सामाजिक तिरस्कार.
ज्ञानी जी का अब यही एजेंडा है.
-
गोरखपुर में 95 लाख की बड़ी ठगी: कॉस्मेटिक बिजनेस के नाम पर लगाया चूना, एक ही फैमिली के 7 पर FIR
-
गोरखपुर समाचार: 26 दिसंबर की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे: देवरिया रूट से बाहर, अब इन 156 गांवों से गुजरेगी सड़क
-
गोरखपुर: बाढ़ से मुक्ति के लिए 220 करोड़ मंजूर, अब हाईटेक होगा शहर का फ्लड मैनेजमेंट
-
Gorakhpur News: वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में फूड कोर्ट के नाम पर शहर के कारोबारी से 1.48 करोड़ की ठगी
-
गोरखपुर: मां की डांट से नाराज हो घर से भागा 10वीं का छात्र, ले गया लाखों का सोना; सिलीगुड़ी में मिली लोकेशन
-
गणतंत्र दिवस परेड में कदमताल करेंगे डीडीयू के छात्र आनंद यादव, कर्तव्य पथ पर गूंजेगा नाम
-
पिपराइच: खाली पड़ी जमीनों पर ठगी का खुल्ला खेल, पादरी बाजार के इस ‘नटवरलाल’ ने तो हद काट दी
-
गोरखपुर क्राइम: 25 हजार का इनामी जालसाज नोएडा से गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट का वांछित भी चढ़ा हत्थे
-
गोरखपुर: घर से 500 मीटर दूर खेत में कीचड़ से सनी मिली युवक की लाश, किसकी कॉल पर गया था घर से
-
कुशीनगर: असली बताकर थमाया नकली सोना, व्यापारी से 45 लाख की बड़ी ठगी; 12 नामजद समेत कई पर FIR
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
सनी का वाको इंडिया इंटरनेशनल कप 2026 के लिए चयन, वर्ल्ड रैंकिंग में भी बनाई टॉप 20 में जगह
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
गोरखपुर के युवाओं का कमाल: थाईलैंड में समीर और विवेक ने जीता गोल्ड, दिल्ली में शोएब ने मारी बाजी
One response to “अन्न ही ब्रह्म है!”
अद्वितीय