We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

बतकही

दीपिका की बेटी दुआ के चर्चे

दीपिका की बेटी दुआ के चर्चे
दीपिका की बेटी दुआ के चर्चे

Deepika ki Beti Duaa: रणवीर—दीपिका मशहूर फिल्मी सितारों की जोड़ी को कौन नहीं जानता। ये पावर कपल 8 सितंबर को माता-पिता बने हैं। फिल्मी सितारों के घर एक नन्ही परी आई है। कपल ने इसका नाम दुआ रखा है। दुआ यानी दुआ पादुकोंण सिंह। बड़ी प्यारी बेटी है।

बेटी दुआ की एक झलक पाने को फैंस बेचैन थे। फैंस की भावनाओं की वे काफी कदर करते हैं। दिवाली के मौके पर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दुआ की एक तस्वीर पोस्ट की। अब दुआ पर फैंस की दुवाओं की बरसात हो रही है।
हमारे समय में समाज का यही कंट्रास्ट है। कहीं बेटी सरआंखों पर कहीं बेहद उपेक्षा की शिकार। क्या-क्या विरोधाभासी है, कंट्रास्ट है?

सभी को पता है कि भ्रूण परीक्षण। बेटी हुई तो भ्रूण हत्या। गर्भ में पल गई तो झाड़ी में फेंक कर छुटकारा। कभी-कभी तो अस्पताल में ही छोड़ कर दंपति दफा। भयंकर मानसिक पीड़ा पहुंचा देने वाले वाकियात।
पली बढ़ी तो कुदृष्टि की शिकार। उससे बची तो दहेज की शिकार।

शिक्षित और आर्थिक रूप से संपन्न परिवारों में बेटी समस्या नहीं है। एक उदाहरण से बतकही आगे बढ़ाता हूं।
“सूर्यषष्ठी” का पर्व अभी हाल ही बीता है। चर्चा हो रही थी। एक प्रोफेसर ने अपनी आपबीती बताई । उनके दो बेटे हैं। दो बेटों के बाद उनके घर बेटी पैदा हुई। उनका परिवार बहुत खुश हुआ।

पत्नी ने पति से अपनी खुशी साझा की। बताया कि उन्होंने बेटी के लिए भी बेटों की तरह सूर्य भगवान से प्रार्थना की थी। हम कह सकते हैं कि पितृसत्तात्मक मध्य वर्ग के लिए यह जीवन मूल्य आश्चर्य जनक भी है और प्रेरक भी।
बरहाल इन चर्चाओं के बीच रनवीर—दीपिका की बेटी दुआ के साथ साथ सभी बेटिओं की सलामती की दुआ।

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

पिछले दिनों की पोस्ट...

गो गोरखपुर बतकही
बतकही बात-बेबात

उम्मीदों के बीच जिंदगी…

कौवाबाग रेलवे कॉलोनी से होकर रेलवे स्टेशन पहुंचना हो तो सुखद लगता है. सड़क के दोनों किनारे हरे-भरे वृक्ष मानो
गो गोरखपुर बतकही
बतकही बात-बेबात

विकास, मंगरू मास्साब और सुबह की चाय!

बतकही: मंगरू मास्साब बहुत खुश हैं. आज सुबह की चाय पर जब बहुत कुरेदा तो पता चला कि उनकी खुशी
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…