आसपास कुशीनगर क्राइम

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

दो नर्तकियों का ​अपहरण कर गैंपरेप, गोरखपुर के पांच युवक गिरफ्तार

Gorakhpur: कुशीनगर के रामकोला कस्बे में रविवार रात असलहाधारी मनबढ़ों ने दो नर्तकियों को किडनैप कर लिया. लग्जरी वाहनों से आए युवकों ने कई राउंड फायरिंग भी की. कस्बे के एक प्रमुख चौराहे पर, दहशतगर्दी का आलम देख आसपास के लोगों ने अपने खिड़की-दरवाजे बंद कर लिये. नर्तकियां आर्केस्ट्रा में काम करती हैं. अपनी गाड़ी में किडनैप कर मनबढ़ रास्ते भर फायरिंग करते हुए उन्हें लेकर कप्तानगंज के सोहनी गांव ले गए और वहां उनसे गैंगरेप किया. स्थानीय लोगों से किडनैपिंग की सूचना मिलने पर पुलिस ने मनबढ़ों का पीछा करना शुरू कर दिया. मौके से छह युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से पांच गोरखपुर के रहने वाले हैं, जबकि एक कुशीनगर का है. आरोपियों पर गैंगेरप, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने दोनों लग्जरी वाहन, एक विदेशी सहित दो लाइसेंसी और एक गैर लाइसेंसी असलहा जब्त कर लिया है.

पुलिस से मिली सूचना के अनुसार, रामकोला क्षेत्र के गोबरही बाजार इलाके में मूलत: पश्चिम बंगाल की दो नर्तकियां रहती हैं. रविवार देर रात करीब 11.30 बजे दो लग्जरी वाहनों से छह लोग पहुंचे और नर्तकियों के कमरे में घुस गए. असलहा से हवाई फायरिंग करते हुए दोनों को गाड़ी में बैठाकर ले जाने लगे. फायरिंग से वहां अफरातफरी मच गई. इसके बाद मनबढ़ नर्तकियों को लेकर कप्तानगंज की ओर निकल गए. नर्तकियों के अनुसार, मनबढ़ उन्हें लेकर कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गणेश चौक पर एक मकान में ले गए और वहां उनसे सामूहिक दुष्कर्म किया.

दूसरी ओर, नर्तकियां जिनके मकान में रहती हैं, उन्होंने रामकोला पुलिस को सूचना दी और उस गाड़ी का नंबर भी बताया जिससे मनबढ़ आए थे. गाड़ी नंबर के आधार पर पुलिस ने उसके मालिक का पता किया तो पता चला कि यह गोरखपुर के आर्थक सिंह के नाम से है. इसके साथ ही पुलिस ने कप्तानगंज पुलिस को भी सूचना दे दी. रात करीब दो बजे पुलिस कप्तानगंज क्षेत्र के सोहनी गांव में अजीत सिंह के घर पहुंच गई, जहां से नर्तकियों को बरामद किया और छह को दबोच लिया.



  • गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे अब कुशीनगर तक, सिलीगुड़ी से सीधे जुड़ेगा हरियाणा

    गोरखपुर-पानीपत एक्सप्रेसवे अब कुशीनगर तक, सिलीगुड़ी से सीधे जुड़ेगा हरियाणा

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    मोहद्दीपुर में पकड़ी गई प्लास्टिक की बड़ी खेप, प्रशासन ने तस्करों को दी कड़ी चेतावनी

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • 'स्प्लिट्सविला 13' विनर जय दुधाने गिरफ्तार, शादी के 10 दिन बाद लगा 4.61 करोड़ की ठगी का आरोप

    ‘स्प्लिट्सविला 13’ विनर जय दुधाने गिरफ्तार, शादी के 10 दिन बाद लगा 4.61 करोड़ की ठगी का आरोप

  • Winter Heart Care: सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, एम्स गोरखपुर ने बताईं 10 जरूरी बातें

    Winter Heart Care: सर्दियों में बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, एम्स गोरखपुर ने बताईं 10 जरूरी बातें

  • खिचड़ी मेला 2026: गोरखपुर-नौतनवा रूट पर 10 फेरे लगाएगी विशेष गाड़ी, नकहा में रुकेंगी 18 ट्रेनें

    खिचड़ी मेला 2026: गोरखपुर-नौतनवा रूट पर 10 फेरे लगाएगी विशेष गाड़ी, नकहा में रुकेंगी 18 ट्रेनें

  • गोरखपुर पुलिस ने नए साल पर उठाई झाड़ू: एडीजी और एसएसपी ने पार्कों में किया श्रमदान, दिया खास संदेश

    गोरखपुर पुलिस ने नए साल पर उठाई झाड़ू: एडीजी और एसएसपी ने पार्कों में किया श्रमदान, दिया खास संदेश

  • गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, कमरे में घुसकर की थी हत्या की कोशिश, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

    गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, कमरे में घुसकर की थी हत्या की कोशिश, 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

  • गोरखपुर में 'बहू-बेटी सम्मेलन': पुलिस ने बताई सुरक्षा की राह, मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज

    गोरखपुर में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’: पुलिस ने बताई सुरक्षा की राह, मिशन शक्ति 5.0 का दमदार आगाज

  • थलपति विजय की 400 करोड़ की फिल्म के ट्रेलर में घुसे एक 'लोगो' ने कैसे 'जन नायक' पर मचा दिया बवाल

    थलपति विजय की 400 करोड़ की फिल्म के ट्रेलर में घुसे एक ‘लोगो’ ने कैसे ‘जन नायक’ पर मचा दिया बवाल

  • 'सील' अस्पताल में फिर मौत का तांडव: 40 हजार वसूले, जान ली और लावारिस छोड़ दी प्रसूता की लाश

    ‘सील’ अस्पताल में फिर मौत का तांडव: 40 हजार वसूले, जान ली और लावारिस छोड़ दी प्रसूता की लाश

  • गोरखपुर में स्वच्छता की सर्जिकल स्ट्राइक: 40 एकड़ इलाका हुआ चकाचक, रामगढ़ ताल से एकला तक चला अभियान

    गोरखपुर में स्वच्छता की सर्जिकल स्ट्राइक: 40 एकड़ इलाका हुआ चकाचक, रामगढ़ ताल से एकला तक चला अभियान

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: रविवार की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर महोत्सव: चंपा देवी पार्क बना छावनी, जाम से बचने को बना यह 'मेगा ट्रैफिक प्लान'

    गोरखपुर महोत्सव: चंपा देवी पार्क बना छावनी, जाम से बचने को बना यह ‘मेगा ट्रैफिक प्लान’

  • गोरखपुर खिचड़ी मेला: 'जीरो वेस्ट' होगा आयोजन, दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य

    गोरखपुर खिचड़ी मेला: ‘जीरो वेस्ट’ होगा आयोजन, दुकानदारों के लिए डस्टबिन रखना हुआ अनिवार्य

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक