क्राइम

क्रेडिट कार्ड गोरखपुर में टीचर के वॉलेट में रखा, मुंबई में हो गई 44 हज़ार की शॉपिंग

Go Gorakhpur
क्रेडिट कार्ड गोरखपुर में टीचर के वॉलेट में रखा, मुंबई में हो गई 44 हज़ार की शॉपिंग

Cyber Fraud: शाहपुर इलाके की एक टीचर के क्रेडिट कार्ड से साइबर अपराधियों ने मुम्बई में खरीदारी कर खाते से 44 हजार रुपये उड़ा दिए, जबकि टीचर का क्रेडिट कार्ड उनके पास है. वह खुद खरीदारी करने गई तब उन्हें जानकारी हुई. उन्होंने बुधवार को एसपी अपराध शाखा को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है. साइबर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

शाहपुर इलाके के पादरी बाजार इलाके की ओमकार नगर कलोनी में रहने वाली प्रियंका श्रीवास्तव धर्मपुर स्थित एक स्कूल में टीचर हैं. पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि वह संडे को पादरी बाजार में कपड़े की खरीदारी करने गई थीं. क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से पहले से ही 44 हजार रुपये की खरीदारी हो चुकी है. उस दिन बैंक बंद थे. वह मंगलवार को बैंक गईं तो पता चला कि उनके कार्ड से 19 अगस्त से 22 अगस्त के बीच मुंबई में आठ बार में 44 हजार रुपये की खरीदारी की गई है. पीड़िता ने बताया कि वह कोई यूपीआई भी नहीं चलाती हैं. बैंक में उनका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है, लेकिन मुंबई में हुई खरीदारी का कोई मैसेज भी नहीं आया.

साइबर एक्सपर्ट विवेक आनंद बताते हैं कि क्रेडिट कार्ड से इस तरह की धोखाधड़ी सिर्फ स्किमिंग या फिशिंग से हो सकती है. अगर आपने अपने मोबाइल में कोई ऐसा ऐप डाउनलोड कर लिया जो आपके कार्ड की डिटेल रीड कर लेता हो तो क्रेडिट कार्ड स्किमिंग का शिकार होने का खतरा बढ़ जाता है. साइबर अपराधी जब कार्ड होल्डर से ईमेल के जरिये या किसी वेबसाइट के माध्यम से उसके कार्ड की डिटेल हासिल कर लेते हैं तो ऐसे में भी क्रेडिट कार्ड के मिसयूज का खतरा बढ़ जाता है.

विवेक आनंद सलाह देते हैं कि जब आपको कोई खरीदारी नहीं करनी हो तो अपने क्रेडिट कार्ड के मोबाइल ऐप में जाकर परचेजिंग को आफ कर दें. ऐसा करने से आप अनॉथराइज ट्रांजेक्शन के खतरे को टाल सकते हैं.


  • डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी

    डिंपल यादव के जन्मदिन पर गोरखपुर में सपा ने कुष्ठ आश्रम में कंबल और बच्चों को बांटी स्टेशनरी

  • गोरखपुर न्यूज़: ब्रह्मपुर में बनेगी विश्व की पहली 'श्री यदुधाम पीठ', महाराज यदु की लगेगी भव्य प्रतिमा

    गोरखपुर न्यूज़: ब्रह्मपुर में बनेगी विश्व की पहली ‘श्री यदुधाम पीठ’, महाराज यदु की लगेगी भव्य प्रतिमा

  • गोरखपुर न्यूज़: गोरक्षपीठ में आस्था का सैलाब, मकर संक्रांति पर 25 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

    गोरखपुर न्यूज़: गोरक्षपीठ में आस्था का सैलाब, मकर संक्रांति पर 25 लाख श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

  • राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान

    राष्ट्रीय युवा महोत्सव में यूपी की धूम, गोरखपुर के फरुवाही नृत्य ने जीता देश में तीसरा स्थान

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: 15 जनवरी 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: 14 जनवरी, 2026 की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम योगी ने 6 विभूतियों को ‘गोरखपुर गौरव’ से नवाजा

    गोरखपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन, सीएम योगी ने 6 विभूतियों को ‘गोरखपुर गौरव’ से नवाजा

  • Gorakhpur Budget 2025-26: सीएम सिटी में सड़कों और नालों के लिए खुलेगा खजाना, नगर निगम का बजट देख गदगद हुए लोग

    Gorakhpur Budget 2025-26: सीएम सिटी में सड़कों और नालों के लिए खुलेगा खजाना, नगर निगम का बजट देख गदगद हुए लोग

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • इंतज़ार खत्म! कल से शुरू हो रहा गोरखपुर महोत्सव, रवि किशन और मैथिली ठाकुर के साथ मनेगा जश्न

    इंतज़ार खत्म! कल से शुरू हो रहा गोरखपुर महोत्सव, रवि किशन और मैथिली ठाकुर के साथ मनेगा जश्न

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक