We're on WhatsApp!

Join our new WhatsApp Channel for instant updates, exclusive content, and special offers delivered right to your phone.

एडिटर्स पिक सिटी सेंटर

नया गोरखपुर: अब शुरू होगी अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया, जनसुनवाई 30 को

gda gorakhpur office gate
gda gorakhpur office gate

Gorakhpur: मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के अंतर्गत ‘नया गोरखपुर’ बसाने की कवायद तेज हो गई है. गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए)  ने  इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए  भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया  तेज कर दी है. जीडीए  न सिर्फ़  समझौते के आधार पर जमीन ले रहा है, बल्कि  अनिवार्य अधिग्रहण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.  हालांकि,  इस पूरी प्रक्रिया में अभी  छह से सात महीने का समय लगने का अनुमान है.

जीडीए  द्वारा  गोरखपुर-कुशीनगर रोड पर  चौरीचौरा क्षेत्र के  माड़ापार में  151.261 हेक्टेयर,  सदर तहसील क्षेत्र के  तकिया मेदनीपुर में  44.706 हेक्टेयर,  और  कोनी में  56.482 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी.  इसके लिए  चयनित एजेंसी  ने  समाघात सामाजिक अध्ययन  की रिपोर्ट  प्रस्तुत कर दी है,  जिसके  आधार पर  प्रशासन ने  30  तारीख को  जनसुनवाई  का आयोजन करने का  निर्णय लिया है.

जनसुनवाई  सुबह 10:30 बजे  चौरीचौरा तहसील में  होगी,  जिसमें  माड़ापार  में  अधिग्रहित  की जा रही  भूमि  के  बारे में  लोगों  की  राय  सुनी जाएगी.  इस  जनसुनवाई  में  स्थानीय  निवासी,  किसान,  और  अन्य  हितधारक  अपनी  आपत्तियां  और  सुझाव  प्रस्तुत  कर  सकते हैं.



गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

पिछले दिनों की पोस्ट...

गो गोरखपुर न्यूज़
सिटी सेंटर नगर निगम

Gorakhpur News: वार्डों की संख्या और नाम बदले, देखें 80 वार्डों में आपका कौन सा है

Gorakhpur: गोरखपुर शहर के वाडों के नंबर बदल चुके हैं. नगर निगम की वह सूची देखें जिसमें मुहल्लों के नये
Gorakhpur Railway Station
सिटी सेंटर एनईआर सिटी प्वाइंट

एनईआर के इन 15 स्टेशनों को मिला कोड, छोटी दूरी के लिए भी करा सकेंगे रिज़र्वेशन

Gorakhpur News: गोरखपुर के आसपास के छोटे स्टेशनों को उनकी पहचान का कोड मिल गया है. इसका स्थानीय रेल यात्रियों यह
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…