Bulldozer justice: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होने अखिलेश के साथ सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे.
योगी बुधवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है. न जाति का भेद, न क्षेत्र का. केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है.
योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने. आज ये भी यही सपने देख रहे हैं. जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.
-
महराजगंज: हाईवोल्टेज बिजली ने ली 16 साल के किशोर की जान, मां भी जिंदगी-मौत से जूझ रही
-
खुशखबरी! गोरखपुर-पटना वंदे भारत की तारीख तय, जानें कब से दौड़ेगी यह ट्रेन?
-
नकली फूड इंस्पेक्टर गिरफ्तार: फैक्ट्री मालिक से वसूली करते पकड़ा गया, देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान!
-
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का 17 जून को होगा सीएम के हाथों लोकार्पण, लखनऊ पहुंचें अब सिर्फ 3.30 घंटे में
-
अयोध्या अब ‘AI की आँख’ से सुरक्षित: 10,000 CCTV कैमरे करेंगे रामनगरी की पल-पल निगरानी
-
जासूसी केस: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
-
उत्तर प्रदेश में गर्मी से हाहाकार: जानें आपके शहर में कब होगी प्री-मानसून बारिश और कब आएगा मानसून?
-
आज का दिन कैसा रहेगा? 12 जून का राशिफल, जानें अपनी राशि का हाल और क्या कहते हैं आपके सितारे!
-
📰 आज की खास खबरें | गो गोरखपुर
-
तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: 1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम, अब सिर्फ इन्हें ही मिलेगा टिकट
-
रेल यात्रियों के लिए अहम खबर: गोरखपुर में 6 महीने तक ट्रेनों के रूट में बदलाव, जानें कौन सी ट्रेनें होंगी प्रभावित
-
मुंडन कार्यक्रम में फटा सिलेंडर, 2 बच्चों समेत 9 लोग बुरी तरह झुलसे
-
DDUGU का ‘योग बंधन’ वैश्विक मंच पर छाया, 5 देशों के संग योग से जुड़ाव
-
‘बाल श्रम निषेध सप्ताह’ कल से, पुलिस लाइंस से निकलेगी बड़ी जागरूकता रैली
-
एलएलबी छात्रों के लिए अहम खबर: प्रायोगिक/मौखिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी