Bulldozer justice: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होने अखिलेश के साथ सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे.
योगी बुधवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है. न जाति का भेद, न क्षेत्र का. केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है.
योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने. आज ये भी यही सपने देख रहे हैं. जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.
-
हैवानियत: स्ट्रीट डॉग के खिलाफ यह व्यक्ति इतना क्रूर है… आप सोच नहीं सकते
-
Gorakhpur News:कमाल हो गया, मेडिकल कालेज गेट का जाम साफ हो गया
-
Gorakhpur News:महानगर के सभी बिजली बिलिंग सेंटर पर ‘‘हेल्प डेस्क‘‘
-
Gorakhpur News:रेलवे में जनरल कोच के मुसाफिरों को ‘‘जनता खाना‘‘
-
Gorakhpur News:पेंशनर्स की समस्याओं के प्रति प्रशासन गंभीर: मुन्नी लाल
-
हैवानियत! भाई ने बहन पर चाकू से किए 30 वार
-
सीमा के खिलाफ पाकिस्तान में मौत का फतवा
-
Gorakhpur News:शादी की जिद पर अड़ी किशोरी, पुलिस ने सुलझाई उलझन
-
देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है सिंधी समाज: सीएम
-
तैयारी: बाढ़ सेंटरों पर अपने सामने चलवाए पंप, नाले से अतिक्रमण हटाने के निर्देश
-
गुड न्यूज़: गोरखपुर में बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर
-
बारिश के मौसम में बीमारी से बचाए ये चाय
-
सोमवार से सूर्य होगा दक्षिणायन, अब रातें होने लगेंगी लंबी
-
17 साल से ‘आजाद’ घूम रहा था हत्यारा, पुलिस ने हजारीबाग से दबोचा
-
नियंता पर हमला करने वाले डीडीयू के चार छात्र निलंबित