राजकाज

बुलडोजर पर सबका हाथ फिट नहीं हो सकता, इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: सीएम योगी

UP cm Yogi Adityanath

Bulldozer justice: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होने अखिलेश के साथ सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे. 

योगी बुधवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है. न जाति का भेद, न क्षेत्र का. केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है. 

योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने. आज ये भी यही सपने देख रहे हैं. जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.



  • लोक निर्माण विभाग में नौकरी के नाम पर हड़पे साढ़े छह लाख

  • इंटरनेट पर खोजा योगपीठ का नंबर, 38 हजार रुपये की हो गई ठगी

  • स्वतंत्रता दिवस: नौका विहार पहुंच रहे हैं तो जान लें डायवर्जन प्लान

  • देशभक्ति के तरानों के साथ आज़ादी के वीरों को किया नमन

  • आजादी के वीरों को किया याद, सेल्फी विद तिरंगा का छाया जुनून

  • फर्जी दस्तावेज लगा ‘मास्साब’ बने 300 लोगों की पहचान, जानिए आपके जिले में कितने

  • वॉट्सऐप, टेलीग्राम पर संभलकर रहें, वरना शालिनी की तरह आप भी गवां देंगे लाखों की रकम

  • अब के बरस भेज भैया को बाबुल, सावन में लीजो बुलाय रे…

  • सूर्य मित्र प्रशिक्षण के लिए करें आवेदन, खुलेगी रोजगार की नई राह

  • ग्रीन एनर्जी के नए केंद्र के रूप में उभरेगा सहजनवा: सीएम

  • बेकाबू कार गंडक नहर में गिरी, दो युवकों की मौत

  • Gorakhpur News | नरपिशाच के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

  • ये दस प्रोजेक्ट पूरे होंगे तो शहर की फ़िज़ा होगी निराली

  • नया गोरखपुर: भर गई जीडीए की झोली, भूमि अधिग्रहण की तैयारी तेज

  • Go Gorakhpur News

    125 एकड़ में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, पचास हजार लोग बैठ सकेंगे

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक