राजकाज

बुलडोजर पर सबका हाथ फिट नहीं हो सकता, इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: सीएम योगी

UP cm Yogi Adityanath

Bulldozer justice: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होने अखिलेश के साथ सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे. 

योगी बुधवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है. न जाति का भेद, न क्षेत्र का. केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है. 

योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने. आज ये भी यही सपने देख रहे हैं. जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.



  • DDUGU and MMUT Lokpal

    Meet the Inaugural Lokpals of MMMUT and DDUGU: Prof. VK Singh and Prof. Nirupama Aggarwal

  • Mohan Yadav - MP CM

    MP CM: मोहन यादव बने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

  • कार्यक्रम में अपने विचार साझा करतीं कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन

    पाठ्यक्रम की किताबें क्षेत्रीय भाषा में उपलब्ध कराएगा DDU गोरखपुर विश्वविद्यालय

  • sextortion case in deoria

    Deoria News: मैट्रीमोनियल साइट पर मुलाकात….फिर सेक्स-धोखा और वसूली

  • Supreme court of India

    Article 370 Verdict: जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को रद्द करने का फैसला बरकरार

  • Fatima nursing college event

    हाथों में कैंडल लेकर मरीजों की सेवा का लिया संकल्प

  • गोरखपुर पुलिस

    विवेचना में तीन-पांच, गुलरिहा और पीपीगंज के थानेदार बदले

  • जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री आदित्यनाथ. फोटो: सोशल मीडिया

    उत्तर प्रदेश में शरारत के तहत सहकारिता को कमजोर किया गया: सीएम

  • Go Gorakhpur News

    सराफा व्यापारी से 2 लाख रुपये के गहने और नकदी की लूट

  • doubt clearing session ddugu

    बेहतर आंसर राइटिंग के दिए टिप्स, स्टूडेंट्स ने पूछे सवाल

  • DDUGU news

    बौद्धिक संपदा अधिकारों का पाठ पढ़ाएगा डीडीयू

  • Go Gorakhpur News

    मीटर रीडर न पहुंचे तो कंट्रोल रूम को घुमाएं फोन

  • धुरियापार में बनेगा नया औद्योगिक गलियारा

    धुरियापार में बनेगा नया औद्योगिक गलियारा

  • Go Gorakhpur News

    चार पुलिसकर्मियों को मिला वीरता पदक

  • 29वें चित्रगुप्त पूजन का हुआ भव्य आयोजन, विश्व कल्याण की कामना की

    Gorakhpur News: 29वें चित्रगुप्त पूजन का हुआ भव्य आयोजन, विश्व कल्याण की कामना की

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक