राजकाज

बुलडोजर पर सबका हाथ फिट नहीं हो सकता, इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए: सीएम योगी

UP cm Yogi Adityanath

Bulldozer justice: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर तंज कसते कहा कि अब टीपू भी सुल्तान बनने के हसीन सपने देख रहे हैं. उन्होने अखिलेश के साथ सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बुलडोजर पर हर एक का हाथ फिट नहीं हो सकता. इसके लिए दिल और दिमाग दोनों चाहिए. जिसमें बुलडोजर जैसी क्षमता और दृढ़ प्रतिज्ञा हो, वही बुलडोजर चला सकता है. दंगाइयों के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर के सामने वैसे ही पस्त हो जाएंगे. 

योगी बुधवार को लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित 1334 अवर अभियंता, संगणक एवं फोरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज यहां नियुक्ति पाने वालों में हर जनपद का प्रतिनिधित्व दिखता है. न जाति का भेद, न क्षेत्र का. केवल प्रतिभा और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए प्रतिभाशाली युवाओं को नियुक्ति की प्रक्रिया से जोड़ा गया है. 

योगी ने कहा कि 2017 के पहले जो लोग प्रदेश में लूट मचाए थे, आज जब उनके सपनों पर पानी फिर चुका है तो अब टीपू भी सुल्तान बनने चले हैं. कई वर्ष पहले एक धारावाहिक आया था, मुंगेरीलाल के हसीन सपने. आज ये भी यही सपने देख रहे हैं. जब जनता ने इन्हें अवसर दिया था तब इन्होंने प्रदेश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी.



  • सीएम आज करेंगे शहर के पहले कल्याण मंडपम का लोकार्पण

    सीएम आज करेंगे शहर के पहले कल्याण मंडपम का लोकार्पण

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    नगर निगम ने दुकानदारों से वसूला 89 हजार रुपये किराया, डॉ. पाठक की दुकान सील

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    एक मुफ्त तख्त की डिमांड…और तीन पुलिसकर्मी निलंबित

  • प्रयागराज महाकुंभ पर्व पर विशेष प्रदर्शनी और व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ

    प्रयागराज महाकुंभ पर्व पर विशेष प्रदर्शनी और व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ

  • समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

    समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मनी संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

  • गौतम अडानी के बेटे करण अडानी ने बुधवार को यूपी सरकार के मंत्री नंदी से मुलाकात की. फोटो: सोशल मीडिया

    यूपी में पॉवर और सीमेंट प्लांट में निवेश करेगा अडानी समूह

  • डीडीयू

    डीडीयू: शोधार्थियों को मिला तेरह हजार से अधिक रिसर्च मैग्जीन का फ्री एक्सेस

  • कामयाबी: एम्स गोरखपुर के शोध ने मेलाज्मा के इलाज की नई राह खोली

    कामयाबी: एम्स गोरखपुर के शोध ने खोली मेलाज्मा के इलाज की नई राह

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    नाबालिगों का ई-रिक्शा चलाना हुआ बैन, पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

  • जगद्गुरु शंकराचार्य का गोरखनाथ मंदिर में हुआ आगमन

    जगद्गुरु शंकराचार्य का गोरखनाथ मंदिर में हुआ आगमन

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में अंतर-छात्रावास प्रतियोगिता का शुभारंभ

    मानवता, भाईचारा और नेतृत्व गुणों को बढ़ाते हैं खेल: प्रो. पूनम टंडन

  • गोरखपुर शहर की इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में रविवार रात पशु चोरों की तस्वीर जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई.

    पशु तस्करों, रेकीबाजों ने उड़ाई कॉलोनीवासियों की नींद, सरेशाम घर में घुसा चोर…तो तस्कर उठा ले गए गोवंश

  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर विशेष व्याख्यान

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और विचारों पर विशेष व्याख्यान

  • दीनदयाल जी के विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं: वीसी

    दीनदयाल जी के विचार आज भी हमें प्रेरित करते हैं: वीसी

  • होली बाद शुरू होगा प्लॉट आवंटन, गीडा की इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

    होली बाद शुरू होगा प्लॉट आवंटन, गीडा की इस स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक