गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय दौर पर गोरखपुर पहुंच रहे हैं. 19 सितंबर को दोपहर बाद वह रामगढ़ताल में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद ग्रीनवुड हाउसिंग अपार्टमेंट के आवंटियों को प्रमाण पत्र सौंपेंगे. सीएम 20 सितंबर को गोरखनाथ मंदिर के सभागार में महंत दिग्विजयनाथ और 21 सितंबर को महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में शमिल होंगे. 21 सितंबर को ही मुख्यमंत्री गोरखपुर विश्वविद्यालय में आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस व अन्य तकनीकी दक्षता हासिल करने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र देंगे.
-
साहब! पत्नी प्रताड़ित करती है, अलग रहती है, कोर्ट मैरेज कर लिया
-
मनीष गुप्ता हत्याकांड: सीबीआई कोर्ट ने इंस्पेक्टर जेएन सिंह पर तय किया हत्या का आरोप
-
एमएलसी चुनाव में फिर उतरे देवेंद्र, दाखिल किया नामांकन पत्र