गो क्राइम बांसगांव थाना

डेढ़ साल के बच्चे के सिर पर ईंट से किया प्रहार, मौत

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Child was hit on head with a brick and died: बांसगांव इलाके में एक युवक ने बच्चे के सिर पर ईंट से प्रहार कर उसकी जान ले ली. हमला करने वाला युवक अर्धविक्षिप्त बताया गया है. बच्चे के परिजन ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है. 

बांसगांव के ग्राम भैसा रानी में रहने वाले राहुल यादव का डेढ़ साल का बेटे विद्यांश यादव है. बीते दिन वह अपने घर के सामने ही खेल रहा था. परिजन के अनुसार इसी दौरान गांव का ही रहने वाले युवक रंजीत धरिकार वहां पहुंचा. उसने घर से करीब 10 मीटर की दूरी पर बच्चे के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया. इससे मासूम बच्चा लहूलुहान होकर गिर गया। लोगों ने जब शोर मचाया तो रंजीत वहां से भाग गया. बच्चे के परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसगांव पहुंचे जहां पर डाक्टरों ने बच्चे की गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल जाते समय रास्ते मे ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर बीआरडी मेडिकल कालेज के मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।

बांसगांव पुलिस को जब इस घटना की सूचना मिली तो पुलिस ने रंजीत को हिरासत में ले लिया. विद्यांश तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था. उसके पिता गुजरात में पेंट पालिस का कार्य करते हैं. फिलहाल परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है.



  • गोरखपुर: राजस्थान से चोरी हुई क्रेटा कार में मिली 1020 बोतल हरियाणा की शराब, तस्कर फरार

  • शर्मनाक: नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में पिता पहुंचा जेल, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

  • नौकरी के नाम पर जालसाजी, गोरखपुर एम्स के फर्जी ओपीडी इंचार्ज ने 3.50 लाख रुपये हड़पे

  • रामजानकी मार्ग पर हादसा: अज्ञात ट्रेलर ने दो बाइकों को रौंदा, एक बाइक सवार भरत पासवान की मौत

  • कैम्पियरगंज: प्रेम-प्रसंग से नाराज़ भाई ने बहन को नहर में डुबोकर मारा, खुद पुलिस को दी वारदात की सूचना

  • गोरखपुर: जगन्नाथपुर में घर के बाहर से सगी बहनों के अपहरण की कोशिश, शोर सुनकर युवक फरार

  • गोरखपुर: शाहपुर में बंद मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी, पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही

  • सहजनवां: मजदूरी मांगने पर ठेकेदार पर मजदूर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

  • गोरखपुर: 24 साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को 10 साल की कठोर कारावास की सजा

  • गोरखपुर: सरकारी नौकरी के झांसे में फंसाकर महिला से 28 लाख की ठगी और यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

  • अपराध समाचार: एनआईए अधिकारी बनकर बुजुर्ग से 14 लाख की साइबर ठगी, नाबालिग छात्रा का अपहरण

  • गोरखपुर में खौफनाक वारदात: नशेड़ी पति ने सिलबट्टे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, बेटा बना गवाह

  • जबलपुर के शिक्षक इंद्र कुमार तिवारी की यह दर्दनाक कहानी सुनकर भरोसे के धागे चटक जाएंगे

  • पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने खुद को मारी गोली, हालत नाजुक

  • चौंकाने वाला खुलासा: बेरोजगारी के ताने से तंग आकर बेटे ने ही की पिता की हत्या, 14 बेगुनाह हुए रिहा

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक