आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।
इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।
मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।
निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।
इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।
क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-
मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…
-
बर्ड फ्लू पर बड़ी राहत! गोरखपुर में मुर्गों के 350 सैंपल निकले निगेटिव, क्या चिकन खाना अब सुरक्षित है?
-
गोरखपुर-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का PM मोदी करेंगे उद्घाटन! जानें पूरा शेड्यूल
-
कोरोना: मामले 7 हजार के पार, नए वेरिएंट से अब तक 77 मौतें; अयोध्या में भी मिले 4 केस
-
Job Alert: झारखंड SSC, बिहार PSC, DRDO और अन्य में निकली बंपर भर्तियां, तुरंत करें आवेदन
-
स्वामी प्रसाद मौर्य ने बनाया ‘लोक मोर्चा’, खुद को बताया CM उम्मीदवार
-
अखिलेश चंद्र अस्थाना की औपन्यासिक आत्मकथा ‘पीपल का बीज’ का विमोचन
-
चाय पीने के बाद पेड़ पर लटका शख्स, CCTV में कैद हुई घटना, जेब से मिले 3 सुसाइड नोट!
-
दैनिक राशिफल: जानें अपनी राशि का आज का हाल और क्या कहते हैं आपके सितारे!
-
मासूम के साथ हैवानियत, रिश्तेदार महिला पर लगा आरोप; मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा!
-
शुरू हुआ IPL का ‘छोटा वर्जन’ GPL: ₹16 लाख में बिके खिलाड़ी, हर मैच का लाइव टेलीकास्ट
-
डीडीयू: एलएलबी ट्यूटोरियल/मौखिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, ये नियम जानना है जरूरी!
-
अहमदाबाद विमान हादसा: सांसद रवि किशन का भावुक बयान: ‘हृदय स्तब्ध है, शब्दों में व्यक्त कर पाना असंभव’
-
RPF का डबल एक्शन: गोरखपुर में मिली 3 साल की लावारिस बच्ची, साथ ही 2 टिकट दलाल भी धरे
-
एनईआर: बेल्लमपल्ली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी ये ट्रेनें, जानें कहां मिलेगा नया स्टॉपेज!
-
बहराइच रूट पर 16 से 21 जून तक ट्रेनों में बड़ा बदलाव, यहां देखें पूरी लिस्ट!