लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • गोरखपुर में दो दर्दनाक हादसे: नौका विहार पर बाइक सवार युवक की मौत, गोला में कार ने ली जान

    गोरखपुर में दो दर्दनाक हादसे: नौका विहार पर बाइक सवार युवक की मौत, गोला में कार ने ली जान

  • गोरखपुर-पटना वंदेभारत

    गोरखपुर-पटना वंदेभारत की तैयारी तेज! 8 केसरिया कोच जंक्शन पहुंचे, 20 जून से चलेगी ट्रेन

  • आरआरबी भर्ती फर्जीवाड़ा

    आरआरबी भर्ती फर्जीवाड़ा: गैंगस्टर एक्ट के तीन आरोपी गिरफ्तार, पूर्व सचिव और अधीक्षक भी शामिल

  • एनईआर न्यूज़

    रेलवे का बड़ा कदम: अब HO कोटा में टिकट कंफर्म होने से पहले यात्रियों को आएगी कॉल! रुकेगा फर्जीवाड़ा

  • बस्ती न्यूज़

    बस्ती परी हत्याकांड: बड़ी कार्रवाई! थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    सीएम योगी आज गोरखपुर में: लिंक एक्सप्रेस-वे और आयुष विवि उद्घाटन की तैयारियों की करेंगे समीक्षा

  • गोरखपुर एम्स में 'वन अर्थ, वन हेल्थ' थीम पर योग सप्ताह शुरू, राष्ट्रपति की विशेष उपस्थिति में होगा समापन!

    गोरखपुर एम्स में ‘वन अर्थ, वन हेल्थ’ थीम पर योग सप्ताह शुरू, राष्ट्रपति की विशेष उपस्थिति में होगा समापन!

  • अम्बेडकरनगर को ₹1184 करोड़ की सौगात! CM योगी ने 194 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

    अम्बेडकरनगर को ₹1184 करोड़ की सौगात! CM योगी ने 194 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

  • WhatsApp पर अब दिखेंगे विज्ञापन

    अब WhatsApp पर दिखेंगे विज्ञापन, जानें कहाँ आएंगे Ads और आपकी प्राइवेसी का क्या होगा?

  • दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने 'हठयोग' के महत्व पर दिया व्याख्यान

    दिल्ली विश्वविद्यालय की प्रोफेसर ने ‘हठयोग’ के महत्व पर दिया व्याख्यान

  • एनईआर न्यूज़

    प्रयागराज-लालकुआं के बीच चलेगी नई साप्ताहिक विशेष ट्रेन! 19 जून से मिलेगी सुविधा, जानें पूरा टाइमटेबल

  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT)

    MMMUT में बनेगी अत्याधुनिक रोबोटिक्स लैब, माइनर डिग्री भी मिलेगी; जानें पूरी डिटेल

  • उर्दू विभाग के अध्यक्ष बने प्रोफेसर राजवंत राव

    उर्दू विभाग के अध्यक्ष बने प्रोफेसर राजवंत राव

  • टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री? इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले हर्षित राणा को रोका गया, शुभमन गिल की टीम में होंगे शामिल!

    टीम इंडिया में सरप्राइज एंट्री? इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले हर्षित राणा को रोका गया, शुभमन गिल की टीम में होंगे शामिल!

  • ATM कार्ड भूल गए तो भी पैसे निकलेंगे! जानें कैसे

    ATM कार्ड नहीं! अब PhonePe, Google Pay से SBI ATM से निकालें पैसे, ये है पूरा आसान तरीका

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक