लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • आकाशीय बिजली का कहर

    आकाशीय बिजली का कहर: तेज बारिश के दौरान गिरी बिजली, 3 किसानों की मौत और 7 घायल

  • मानसून की पहली बारिश: गर्मी से राहत, पर जलभराव से आफत

    मानसून की पहली बारिश: गर्मी से राहत, पर जलभराव से आफत

  • सड़क हादसा

    गोरखपुर: BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह लिंक एक्सप्रेसवे पर हादसे में घायल, लखनऊ रेफर

  • apple perplexity acquisition

    Apple करेगा $1 बिलियन का सबसे बड़ा अधिग्रहण? BSNL का नया 5G, फेक न्यूज़ पर जेल और ढेरों नए फोन!

  • दनकौर कोतवाली पुलिस

    ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 27वीं मंजिल से गिरकर मसूरी गांव निवासी दो भाइयों की मौत

  • गोरखपुर क्लब में आयोजित आम महोत्सव में पहुंची डीडीयू विश्वविद्यालय की वीसी प्रोफेसर पूनम टंडन. फोटो: सोशल मीडिया

    गोरखपुर आम महोत्सव: करेलवा, लतवा से नाजुक बदन तक, 50+ किस्मों की महक और स्वाद का चला जादू

  • सहजनवा थाना

    प्रेमिका पहुंची थाने, कहा – “इसी से करूंगी शादी!” परिजनों ने दिया ये आश्वासन तब लौटी घर

  • गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर रखा 5001 वाईएल छुक छुक इंजन इस बात का गवाह है कि उसने इस स्टेशन से यात्रा करने वाले सैकड़ों हजारों मुसाफिरों को उनके गंतव्य सुरक्षित सफर कराया है. अब बदले जमाने में यह इंजन नई तकनीक और भव्यता के साथ निर्मित हो रहे नये स्टेशन का स्वागत करने को तैयार है. फोटो: गो गोरखपुर

    गोरखपुर रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास: दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं, 44 लिफ्टें और रूफ प्लाजा!

  • गोरखपुर में संचालित ई-बस सेवा

    अगले महीने से एयरपोर्ट और झंगहा क्षेत्र में दौड़ेगी नई ई-बसें! प्रदूषण कम, सुविधा ज़्यादा!

  • गोरखपुर में 70+ बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना अब हुआ आसान, विशेष शिविर शुरू

    गोरखपुर में 70+ बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना अब हुआ आसान, विशेष शिविर शुरू

  • गो गोरखपुर सिटी न्यूज़

    MMMUT और DVNPG में एडमिशन के ये हैं ज़रूरी अपडेट, किसानों के लिए भी यहां है एक अच्छी खबर

  • महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का गोरखपुर दौरा: आयुष विश्वविद्यालय की सौगात और 61 मेडिकल छात्रों को दीक्षा!

  • बड़हलगंज पुलिस स्टेशन

    झोलाछाप ने किया फ्रैक्चर कूल्हे का इलाज, चार इंच छोटा हो गया बच्ची का पैर, मां पहुंची थाने

  • शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान

    बस थोड़ा और इंतज़ार, 13 जानवरों की रिपोर्ट निगेटिव आते ही खुलेगा चिड़ियाघर

  • मानबेला में तैयार हुआ भव्य कन्वेंशन सेंटर, जल्द होगा लोकार्पण; बुकिंग भी होगी शुरू

    मानबेला में तैयार हुआ भव्य कन्वेंशन सेंटर, जल्द होगा लोकार्पण; बुकिंग भी होगी शुरू

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक