लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • गोरखनाथ थाना

    फर्जीवाड़ा: गोरखनाथ में मर्चेंट नेवी इंजीनियर से 1 लाख 18 हजार रुपये ठगे, जानें कैसे जालसाज के जाल में फंसा पीड़ित

  • सड़क हादसा

    अमेठी: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर कार-ट्रक की टक्कर, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

  • अपराध समाचार

    अयोध्या: 25 साल की युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

  • मंदिर में आरती कर रही महिलाओं पर मांस फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, कही ये बात

    पिपराइच: मंदिर में आरती कर रही महिलाओं पर मांस फेंकने का आरोपी गिरफ्तार, कही ये बात

  • शर्मनाक: बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, हैवान वार्ड ब्वॉय ने की ये 'घिनौनी' हरकत

    शर्मनाक: बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, हैवान वार्ड ब्वॉय ने की ये ‘घिनौनी’ हरकत

  • अपराध समाचार

    गाली देने से रोकने पर भड़का युवक, पुलिसकर्मियों पर किया जानलेवा हमला; एम्स रेफर

  • त्योहारों से पहले गोरखपुर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई के दिए आदेश

    त्योहारों से पहले गोरखपुर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी ने असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई के दिए आदेश

  • गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान की सड़क हादसे में मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी

    गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान की सड़क हादसे में मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी

  • DDU में 'राष्ट्रीय पोषण सप्ताह': पद्मश्री डॉ. राम चेत चौधरी ने बताया- भोजन ही है सबसे बड़ी औषधि

    DDU में ‘राष्ट्रीय पोषण सप्ताह’: पद्मश्री डॉ. राम चेत चौधरी ने बताया- भोजन ही है सबसे बड़ी औषधि

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    DDU की असिस्टेंट प्रोफेसर को मिला 14.36 लाख का शोध-अनुदान, जल प्रदूषण से निपटने में मिलेगी मदद

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    NEP लागू करने में गोरखपुर का DDU आगे, 9 दिवसीय कार्यक्रम से शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग

  • क्राइम फॉलोअप

    सराफा व्यापारी के बेटे से ₹3 लाख की रंगदारी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • अपराध समाचार

    गोरखपुर: अयोध्या दर्शन को गया डॉक्टर परिवार, चोरों ने 8 लाख कैश, 12 लाख के जेवरात उड़ाए

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    डेंगू की जांच के नाम पर ‘लूट’ का कमिश्नर ने लिया संज्ञान, अपर निदेशक को दिए कार्रवाई के निर्देश

  • राष्ट्रीय खेल दिवस: गोरखपुर में नरसा और मीडिया टीम के बीच रोमांचक मुकाबला, नरसा रेड ने वॉलीबॉल मैच जीता

    राष्ट्रीय खेल दिवस: गोरखपुर में नरसा और मीडिया टीम के बीच रोमांचक मुकाबला, नरसा रेड ने वॉलीबॉल मैच जीता

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक