लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • Azam khan

    आजम खान की रिहाई अटकी, रामपुर कोर्ट के एक केस में रुकावट

  • सड़क हादसा

    दर्दनाक: अलीगढ़ में जीटी रोड पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा, 5 लोग जिंदा जले

  • गोरखपुर एयरपोर्ट

    गोरखपुर एयरपोर्ट का नाम बदलकर होगा ‘महायोगी गुरु गोरखनाथ हवाई अड्डा’, प्रतिमा भी लगेगी

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर: वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण शुरू, हेरफेर रोकने के लिए ‘उम्मीद’ पोर्टल पर अपलोड होगा डेटा

  • पुलिस पर कार्रवाई

    गोरखपुर: छात्र दीपक गुप्ता हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, पिपराइच थानेदार निलंबित, 9 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

  • गोरखपुर समाचार | गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर: बिजली विभाग में मीटर घोटाले और छात्रा की मौत मामले में 8 अधिकारी-कर्मी निलंबित और 6 बर्खास्त

  • अयोध्या

    इस बार अयोध्या दीपोत्सव में 26 लाख दीपों के साथ 1251 अर्चक भी रचेंगे नया इतिहास

  • गोरखपुर: गोरक्षपीठ में योगी आदित्यनाथ ने की मां शैलपुत्री की पूजा, नवरात्रि का अनुष्ठान शुरू

    गोरखपुर: गोरक्षपीठ में योगी आदित्यनाथ ने की मां शैलपुत्री की पूजा, नवरात्रि का अनुष्ठान शुरू

  • Azam khan

    आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई कल, दो साल बाद आएंगे बाहर

  • गोरखपुर विश्वविद्यालय में नवरात्रि की धूम: नवरंग गरबा महोत्सव कार्यशाला में उमड़ी भीड़, कुलपति भी हुईं शामिल

    गोरखपुर विश्वविद्यालय में नवरात्रि की धूम: नवरंग गरबा महोत्सव कार्यशाला में उमड़ी भीड़, कुलपति भी हुईं शामिल

  • रामधारी सिंह 'दिनकर': जन-कवि से राष्ट्र-कवि तक - उनकी जन्म वर्षगाँठ पर एक विशेष श्रद्धांजलि

    रामधारी सिंह ‘दिनकर’: जन-कवि से राष्ट्र-कवि तक – जयंती पर विशेष श्रद्धांजलि

  • Employment News of This Week

    Jobs this week: 26 विभागों में बंपर सरकारी नौकरियां! 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए सुनहरा मौका

  • बतकही

    बतकही: हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के…

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: यात्री ने कॉकपिट खोलने की कोशिश, वाराणसी में 9 हिरासत में

    एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: यात्री ने कॉकपिट खोलने की कोशिश, वाराणसी में 9 हिरासत में

  • सड़क हादसा

    प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 3 घायल

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक