लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • फातिमा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में 'विश्व हृदय दिवस' पर कार्डियोलॉजिस्ट ने दिए स्वस्थ रहने के मंत्र

    फातिमा कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में ‘विश्व हृदय दिवस’ पर कार्डियोलॉजिस्ट ने दिए स्वस्थ रहने के मंत्र

  • पार्सल पर लेबल बदलकर एप्पल के चार महंगे लैपटॉप कौड़ियों में ले लिए, डिलीवरी बॉय को ऐसे ठग लिया

    पार्सल पर लेबल बदलकर एप्पल के चार महंगे लैपटॉप कौड़ियों में ले लिए, डिलीवरी बॉय को ऐसे ठग लिया

  • महेवा फल मंडी गोरखपुर

    गोरखपुर में ‘रंगे आलू’ पर बड़ी कार्रवाई: दो ट्रक ज़ब्त, मजदूरों को हुई थी खुजली

  • गो गोरखपुर सिटी न्यूज़

    गोरखपुर ब्रेकिंग: छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर जानलेवा पथराव, दरोगा का सिर फटा

  • कांशीराम परिनिर्वाण दिवस रैली: लखनऊ में 10 लाख से अधिक समर्थकों के जुटने का अनुमान, टूटेगा रिकॉर्ड

    कांशीराम परिनिर्वाण दिवस रैली: लखनऊ में 10 लाख से अधिक समर्थकों के जुटने का अनुमान, टूटेगा रिकॉर्ड

  • प्रोफ़ेसर उदय प्रताप सिंह: शिक्षा और सेवा को समर्पित एक जीवन

    प्रोफ़ेसर उदय प्रताप सिंह: शिक्षा और सेवा को समर्पित एक जीवन

  • स्वामी चैतन्यानंद

    शारदा इंस्टीट्यूट यौन शोषण मामला: 17 छात्राओं से दरिंदगी का आरोपी ‘स्वामी चैतन्यानंद’ आगरा से गिरफ्तार

  • गोरखपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

    गोरखपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. यूपी सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन

  • बीएसएनएल

    स्वदेशी BSNL 4G लॉन्च: पीएम ने किया शुभारंभ, पूरे देश में 98,000 साइट्स पर हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

  • Google Office sign, location unknown

    27 साल का हुआ Google! गैराज से शुरू हुई कंपनी ने AI की दुनिया में कैसे किया बड़ा ‘धमाका’

  • यूपी की प्रमुख खबरें

    बरेली हिंसा में सख्त एक्शन: मौलाना तौकीर रजा सहित 8 गिरफ्तार, सीएम योगी बोले- भूल गया शासन किसका है!

  • गोरखपुर में मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड

    गोल्ड लोन धोखाधड़ी: मणप्पुरम फाइनेंस के मैनेजर समेत 6 पर FIR, नकली गहनों से 13.98 लाख का घोटाला

  • यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नीट छात्र दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबैर एनकाउंटर में ढेर

    यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नीट छात्र दीपक हत्याकांड का मुख्य आरोपी जुबैर एनकाउंटर में ढेर

  • डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय

    DDU Special Back Paper Result: 4500 छात्रों की हुई बल्ले-बल्ले, स्नातक अंतिम वर्ष का सत्र बचा

  • सड़क हादसा

    नौका विहार रोड पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर स्कॉर्पियो से भिड़ी, युवक की मौत

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक