आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।
इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।
मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।
निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।
इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।
क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-
मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…
-
महापौर,नगर आयुक्त ने ‘3आर’ वाहनों को दिखाई हरी झंडी, दिवाली सफाई में निकले सामान देने की अपील
-
फातिमा अस्पताल में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन, ‘सेवा और आशा’ का दिया संदेश
-
पाल्टिक्स परपंच: ट्रेवल्स वालों की जय हो! ‘ग्लोबल’ नेताजी के लिए भेज दिया ‘लोकल’ नेताजी का सफेद घोड़ा!
-
सड़क हादसे और बिखरते परिवार: गोरखपुर में संगोष्ठी, IPS अधिकारियों ने कहा- ‘सुरक्षा कानून नहीं, संस्कार है’
-
गोरखपुर: एक ही शख्स ने नाम-जन्मतिथि बदलकर बनवा लिए दो पासपोर्ट, केस दर्ज
-
गोरखपुर नगर निगम खरीदेगा 2 करोड़ का ‘सफाई रोबोट’, प्रदेश में पहला प्रयोग
-
अयोध्या दीपोत्सव: गोरखपुर में भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू, लखनऊ जाने वाले इन रास्तों का करें इस्तेमाल
-
GDA की 2020 फ्लैट वाली खोराबार टाउनशिप तैयार, कुश्मी एन्क्लेव में ₹57 लाख से घर, धनतेरस से बुकिंग!
-
धनतेरस पर शहर में ट्रैफिक बदला: गोलघर, रेती जाने से पहले जान लें नया रूट प्लान
-
भरोसे का कत्ल: प्रोफेसर की मौत के बाद नौकरानी और बेटों पर संपत्ति हड़पने और हत्या की साजिश का आरोप
-
बिहार विधानसभा चुनाव में गरजेगा भोजपुरी स्टार का जादू, सांसद रवि किशन शुक्ला बने भाजपा के स्टार प्रचारक
-
गोरखपुर में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को मिली धार, महिला मोर्चा से घर-घर सरकारी योजनाएं पहुंचाने का आह्वान
-
जिला पंचायत सदस्य रजनी देवी के पति राजकुमार की हादसे में मौत, साजिश की आशंका
-
रोजगार के नए अवसर: डीडीयू ने ‘वित्तीय सशक्तिकरण’ के लिए फ्लाई अप फाउंडेशन से मिलाया हाथ
-
गोरखपुर के ‘स्नेक हैंडलर’ बाली सिंह राजपूत: सांपों ने 10 बार डसा, फिर भी जहरीले सांपों का साथ नहीं छोड़ा