लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • इकलौता पर्व जिसमें होती है कलम और दवात की पूजा

  • दवा, दूध, मीट-सब्जी और पानी में मिलावट की शहर में होगी जांच

  • लक्ष्मी पूजनः थाईलैंड से आए कमल के फूल, काशी और कोलकाता से गेंदे की माला

  • लगातार चौदहवीं बार दीपावली पर वनगमन करेंगे योगी आदित्यनाथ

  • डल झील में चलने वाली शिकारा और गोवा की मिनी क्रूज का लुत्फ़ अब रामगढ़ झील में

  • दिवाली पर प्रदूषण बन सकता है सांस के मरीज़ों के लिए आफत, पटाखों के धुएं और घर की सफ़ाई से रहें सतर्क

    दिवाली पर प्रदूषण बन सकता है सांस के मरीज़ों के लिए आफत, पटाखों के धुएं और घर की सफ़ाई से रहें सतर्क

  • घर बैठे मतदाता बनाता है चुनाव आयोग का यह ऐप, फिर क्यों करें भागदौड़

  • रोचक परंपरा: जानें नेपाल में काग, कुकुर पूजन से क्यों होती है 'तिहार' यानी दीपावली की शुरुआत

    रोचक परंपरा: जानें नेपाल में काग, कुकुर पूजन से क्यों होती है ‘तिहार’ यानी दीपावली की शुरुआत

  • 11 हजार आपत्तियों के बोझ तले दबी ‘महायोजना’

  • गोरखपुर में ऐश्प्रा के दिवाली ऑफर की धूम

  • अब राप्ती नदी में मोटरबोट और स्पीडबोट का मज़ा लीजिए

  • इस वीकेंड करें ये दो ख़ास एक्सपेरिमेंट: डिनर में मेथी पनीर और स्वीट डिश में मखाना लड्डू

    इस वीकेंड करें ये दो ख़ास एक्सपेरिमेंट: डिनर में मेथी पनीर और स्वीट डिश में मखाना लड्डू

  • गोरखपुर में क्यों बढ़ते जा रहे हैं डेंगू के मरीज़

  • गोरखपुर में क्यों निलंबित होने जा रहे 178 लोगों के शस्त्र लाइसेंस

  • नया सवेरा की रात हुई रोशन

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक