लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • देवरिया में ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत, घटनाएं चौबीस घंटे के भीतर घटीं

  • Old Pension Scheme: पीएम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया, कर्मचारी आंदोलित

  • Bhojpuri Film Industry: गोरखपुर में शुरू हुई भोजपुरी की ‘सबसे बड़ी’ फिल्म की शूटिंग

  • टीबी अस्पताल के निकाले गए 45 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की वापसी

  • Assistant Professor DDUGU Recruitment: अंग्रेजी बनाम हिंदी के चलते रद हुई 18 दिसंबर को आयोजित परीक्षा

  • Solver in CTET: गोरखपुर में दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे बिहार के दो युवक गिरफ्तार

  • पीडब्ल्यूडी में आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन 25 तक स्थगित

  • Gorakhpur Airport: स्पाइस जेट की फ्लाइट पर बैठी महिला के बैग से जेवरात चोरी

  • शिवपुर सहबाजगंज में फर्जी क्लिनिक और मेडिकल स्टोर चलाने वाला ‘डॉक्टर’ गिरफ्तार

  • दसवीं के स्टूडेंट ने वायरल किया छात्रा का अश्लील वीडियो

  • गोला में बाइक और जीप में आमने-सामने की टक्कर, चालक युवक की मौत, साथी घायल

  • पीडब्ल्यूडी में कलमबंद हड़ताल, प्रांतीय महामंत्री ने कहा- समस्याओं की अनदेखी से कर्मचारी दुखी

  • Jobs in Gorakhpur | महाविद्यालय में प्राचार्य और प्रवक्ता के पदों पर आवेदन आमंत्रित

  • Tragic incident in Gorakhpur | पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर खुद को लगाई आग

  • Gorakhpur Sports: खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कुश्ती और खो खो में दिखाया दम

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक