लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • एक नज़र में जानिए आज किन सड़कों की सौगात देंगे नितिन गडकरी

  • दुखद: ग्रीनलैंड अस्पताल में टीका लगवाने वाले दूसरे बच्चे की भी मौत, डॉ. सुधीर के खिलाफ एक और केस दर्ज

  • Gorakhpur News: चालीस हजार रुपये नहीं मिले तो पिता के टुकड़े किए, बोरे में भरकर नाले में फेंका

  • Gorakhpur News: जानलेवा लापरवाही में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर केस दर्ज

  • Good News: अगले महीने करें एलआईजी और ईडब्ल्यूएस आवास के लिए आवेदन

  • Gorakhpur News: गोरखपुर में फर्जी अस्पताल के मास्टरमाइंड डॉक्टर की कहानी कर देगी हैरान

  • Gorakhpur News:चंपारण नाट्य एवं लघु फिल्मोत्सव एक से,नामचीन हस्तियां शामिल होंगी

  • Gorakhpur News:पुरानी पेंशन कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार,सरकार मा​नसिकता बदले :रुपेश

  • Gorakhpur News:कर्मचारी विरोधी है यह सरकार,ओपीएस नहीं तो वोट नही:परिषद

  • गोरखपुर में यहां लॉन्च हो रही पार्किंग, लिफ्ट, बड़े पार्कों वाली सस्ती आवासीय योजना

  • Gorakhpur News: बिहार से चुराई मूर्ति पांच करोड़ रुपये में गोरखपुर में किसे बेचने आया था तस्कर

  • Gorakhpur News:आंदोलन के अखाड़े में उतरे कर्मचारी, नई पेंशन स्कीम के खिलाफ कमर कसी

  • म से माननीय या म से मलाई

  • Gorakhpur:रेलवे बोर्ड पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील:अमिय रमण

  • Gorakhpur News: विनोद वन की तनहाई में गंगाराम और शहर की भीड़ में गुम कुछ सवाल

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक