लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • नेपाल जा रहे हैं तो इससे ज्यादा कैश मत रखें साथ, वरना…

  • बृजमनगंज के रहने वाले उमेश ने पाकिस्तान की जेल में काटे 27 माह, कहानी हैरान कर देगी

  • बिजली दफ्तर में ऑडिट से पहले आग लगने के मामले में दो लिपिक निलंबित

  • Gorakhpur News:गोरखपुर में हुई झमाझम बारिश, सावनी हुआ मौसम, कई इलाकों में पानी जमा

  • Gorakhpur News:खोराबार टाउनशिप पर विरोध के काले बादल

  • Gorakhpur News:आवारा कुत्तों का जोखिम बढ़ा, काटते, दौड़ाते, शोर मचाते

  • Gorakhpur News: सीपीओ.प्र. संग पेंशनर्स एसोसिएशन ने की बैठक, उठाए प्रमुख मुद्दे

  • Gorakhpur News: भोले कै दरबार मा भै संतन की भीर

  • Gorakhpur News:बोलेरो चाय की दुकान में घुसी, एक की मौत, 6 घायल

  • Gorakhpur News:गोरखपुर में झमाझम बारिश, मौसम सुहाना हुआ

  • राप्ती नदी में गिरा मोबाइल खोजने में गई युवक की जान

  • Gorakhpur News | गीता प्रेस करोड़ों लोगों के लिए मंदिर से कम नहीं: पीएम

  • Vande Bharat | अगले हफ्ते के लिए तेजी से भरने लगीं वंदे भारत की सीटें

  • Gorakhpur News | वंदे भारत मध्यम वर्ग को सुविधा-सहूलियत की नई उड़ानः मोदी

  • GorakhpurNews | मानसून का ट्रैक फिर कमजोर, वर्षा की उम्मीद चार दिन बाद, फिर भी नदियां उफनाईं

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक