आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।
इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।
मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।
निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।
इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।
क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-
मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…
-
Seema Haider | भारत में घुसने के लिए क्यों चुना 40 किमी ज्यादा लंबा रास्ता
-
कालेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने लगाए पौधे
-
किशमिश का पानी पीकर इन पांच समस्याओं से हमेशा रहें दूर
-
शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह को दिया गया गार्ड आफ आनर
-
रविवार को 78 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम
-
मछुआ समाज को कुछ लोग भ्रमित करना चाह रहे: ई. सरवन निषाद
-
निषाद पार्टी मछुआ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बनी: डॉ. संजय निषाद
-
गोरखपुर एम्स के डॉक्टरों ने किया कमाल, 90 साल की ‘दादी मां’ को दिया नया जीवन
-
Gorkahpur News | एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के वीसी और कुलसचिव को पीटा
-
जनता स्नेहबंधन के साथ सहयोग करेःडॉ. मंगलेश
-
रवि प्रदोष व्रत क्या है, क्यों सावन में होता है इसका खास महत्व
-
Burning Issue | मणिपुर में कब, क्यों, और कैसे शुरू हुई हिंसा की पटकथा
-
World | चीन में बुजुर्गों की देखभाल करने वाला कोई नहीं
-
Tech | नेटफ्लिक्स ने भारत में बंद की पासवर्ड शेयर करने की सुविधा
-
Gorakhpur News:बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ दोनो के प्रति सजगता जरूरीः डा. मंगलेश