आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।
इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।
मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।
निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।
इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।
क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-
मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…
-
गोरखपुर में मौसम ने लिया यू-टर्न, गरज से साथ पड़े छींटे, ठंडी हवाओं से मौसम हुआ खुशगवार
-
राम मंदिर: गर्भ गृह में दर्शन के लिए मिलेगा सिर्फ 20 सेकेंड का समय
-
‘दिल को दहलाने’ वाली खबर: अठारह साल के स्वस्थ युवक की ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए यूं चली गई जान
-
ट्रेन में पत्नी-बेटी को जगह दिलाने के लिए इन साहब ने जो किया, वह आप सात जनम सोच भी नहीं सकते
-
मुस्कान की मौत से पर्दा उठने में देर, मौत छोड़ गई कई सवाल और दे गई नसीहतें
-
प्रो. सुरेंद्र दुबे बने केंद्रीय हिंदी संस्थान के उपाध्यक्ष
-
गोरखपुर में रेल अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार, नोएडा में घर से मिले पचास लाख नकद
-
Gorakhpur Lawyers Boycott Work, Protest Hapur Incident
-
कहां जाएंगी रामगढ़ झील किनारे बनी 106 दुकानें, जीडीए ने लिया बड़ा फैसला
-
PM Vishwakarma Yojana: अगर आप इस पेशे से जुड़े हैं तो रजिस्ट्रेशन में अब बिलकुल देर न करें
-
शाहपुर में रिटायर्ड इंजीनियर से लूट का प्रयास, साहस से किया मुकाबला
-
गोरखपुर की प्रसिद्ध ज्वेलरी शॉप में जॉब के अवसर
-
देश के इस बड़े समूह को बड़हलगंज में पसंद आई जमीन, जानिए यहां क्या होगा
-
मेडिकल कॉलेज: तीन हफ्ते बाद बन पाया चूहों का काटा तार, सीटी स्कैन शुरू
-
हैंडबॉल खिलाड़ियों ने श्रीनगर में जीता रजत पदक