लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • Go-Gorakhpur-News-AIIMS-gkp

    बेहतरीन सुविधाएं: एम्स गोरखपुर की ओपीडी ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में देखे गए करीब चार हजार मरीज

  • गो गोरखपुर बतकही

    विकास, मंगरू मास्साब और सुबह की चाय!

  • ठोंक बजा के...

    गाड़ी वाला नहीं आया, घर में कचरा संभाल…

  • Gorakhpur Literary Festival-7

    21 और 22 दिसम्बर को आयोजित होगा जीएलएफ-7

  • Go Gorakhpur Janmashtami Special

    राधा-कृष्ण के इस मंदिर में बसंत पंचमी के दिन क्यों आए थे नारद मुनि, सच्ची घटना

  • Vacancy in Degree college

    सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में अतिथि प्रवक्ताओं की बंपर वैकेंसी, इंटरव्यू सितंबर में

  • गो गोरखपुर बतकही

    उम्मीदों के बीच जिंदगी…

  • Police Bharti

    परीक्षा पास कराने के नाम पर वसूली का भंडाफोड़, महिला सिपाही गिरफ्तार

  • New Gorakhpur - Go images

    बालापार में जीडीए को मिली 19.39 एकड़ जमीन

  • रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

    रक्षाबंधन के दिन घर में बनी पनीर की खब्जी, खाकर भाई-बहन की मौत

  • Go Gorakhpur - Bhojpuri

    आचरण बड़हन हे की ग्यान?

  • Go Gorakhpur

    नो एंट्री जोन में हादसा, ट्रक ने दस साल की बच्ची को कुचला

  • www.gogorakhpur.com

    लिंक एक्सप्रेसवे से लखनऊ दूर होगा या करीब, यहां जानिए सफर कितने घंटे का होगा

  • Go Gorakhpur - Phone Security Threat

    वॉट्सऐप वाले शेयर बाजार में फंसे तो समझो गए काम से

  • Go Gorakhpur News

    नवंबर से गोरखपुर सिटी की इस सड़क का होगा अलग रुतबा

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक