लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • डीडीयू न्यूज़ | गोरखपुर विश्वविद्यालय | डीडीयू समाचार | DDU News | Deen Dayal Upadhyay University

    डीडीयू: 22 जनवरी को लॉन्च होंगी भारतीय भाषाओं के ‘DNA’ को डीकोड करने वाली 2 खास किताबें

  • गोरखपुर यातायात डायवर्जन, दुर्गा पूजा और दशहरा मेले के लिए दो दिन बदलेगा रूट, आज शाम 5 बजे से लागू

    Traffic Diversion: 1 जनवरी को घर से निकलने से पहले पढ़ लें नया ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

  • BRD Medical College: फर्श पर मासूम का इलाज, खूंटी पर लटकाई ड्रिप, 'सिस्टम' अपनी बदइंतजामी से बेखबर

    BRD Medical College: फर्श पर मासूम का इलाज, खूंटी पर लटकाई ड्रिप, ‘सिस्टम’ अपनी बदइंतजामी से बेखबर

  • गोरखपुर समाचार

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • खजांची फ्लाईओवर के पास 'दलदल' में धंसा ट्रक, ढाई घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

    खजांची फ्लाईओवर के पास ‘दलदल’ में धंसा ट्रक, ढाई घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

  • अपराध समाचार

    गोरखपुर पुलिस ने पशु तस्कर हनीफ गिरोह पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, चार शातिर अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें

  • क्राइम फॉलोअप

    पिपराइच हत्याकांड का पर्दाफाश, सोशल मीडिया स्टेटस बना मौत की वजह, पुलिस ने 4 आरोपितों को दबोचा

  • गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग का भव्य समापन: मैदान पर चला अयोध्या का जादू, माखन भोग की महिलाएं बनीं चैंपियन!

    गोरखपुर सिंधी प्रीमियर लीग का भव्य समापन: मैदान पर चला अयोध्या का जादू, माखन भोग की महिलाएं बनीं चैंपियन!

  • गोरखपुर पावरलिफ्टिंग संघ में भारतेन्दु यादव निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, कार्यकारिणी में बड़े चेहरों को मिली जगह

    गोरखपुर पावरलिफ्टिंग संघ में भारतेन्दु यादव निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष, कार्यकारिणी में बड़े चेहरों को मिली जगह

  • गोरखपुर को जलभराव से मिलेगी मुक्ति, मंडलायुक्त का बड़ा एक्शन प्लान, अब नहीं डूबेंगी शहर की सड़कें

    गोरखपुर को जलभराव से मिलेगी मुक्ति, मंडलायुक्त का बड़ा एक्शन प्लान, अब नहीं डूबेंगी शहर की सड़कें

  • पूर्वोत्तर रेलवे के कैलेंडर में दिखेगी राम मंदिर और वंदे भारत की झलक, महाप्रबन्धक ने किया भव्य विमोचन

    पूर्वोत्तर रेलवे के कैलेंडर में दिखेगी राम मंदिर और वंदे भारत की झलक, महाप्रबन्धक ने किया भव्य विमोचन

  • वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम में हुआ बदलाव, देखें नई तारीखों की पूरी लिस्ट

    वोटर लिस्ट पुनरीक्षण कार्यक्रम में हुआ बदलाव, देखें नई तारीखों की पूरी लिस्ट

  • गोरखपुर में 'हथकरघा' की धूम, 14 दिनों तक सजी प्रदर्शनी का भव्य समापन, उमड़ी भारी भीड़

    गोरखपुर में ‘हथकरघा’ की धूम, 14 दिनों तक सजी प्रदर्शनी का भव्य समापन, उमड़ी भारी भीड़

  • डीडीयू कुलपति ने किया ‘भारत बौद्धिक्स’ पुस्तक श्रृंखला का विमोचन: भारतीय ज्ञान परंपरा को मिलेगी वैश्विक पहचान

    डीडीयू कुलपति ने किया ‘भारत बौद्धिक्स’ पुस्तक श्रृंखला का विमोचन: भारतीय ज्ञान परंपरा को मिलेगी वैश्विक पहचान

  • मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT)

    MMMUT में 8 दिवसीय ‘एक्सप्लेनेबल AI’ प्रोग्राम संपन्न, प्रो. गिरी बोले- तकनीक में पारदर्शिता-नैतिकता है जरूरी

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक