लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • गो गोरखपुर न्यूज़

    कल फिर एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम में आएगा ये चेंज

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    निगम की दुकानों के किराया बढ़ोतरी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, तुरंत कटेगा ई-चालान

    ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं, तुरंत कटेगा ई-चालान

  • दो अलग घटनाओं में किशोरियों के साथ दुष्कर्म और अपहरण

    दो अलग घटनाओं में किशोरियों के साथ दुष्कर्म और अपहरण

  • नगर निगम नालों में लगाएगा सेंसर, चुटकी में खत्म होगा जलभराव

    नगर निगम नालों में लगाएगा सेंसर, चुटकी में खत्म होगा जलभराव

  • DDUGU news

    डीडीयू: इन पाठ्यक्रमों के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के रिजल्ट घोषित

  • डीडीयू

    क्रिकेट टीम का ऐलान, भुवनेश्वर में दम दिखाएंगे ये खिलाड़ी

  • कविताओं का सस्वर पाठ, गूंजा वाह! वाह!!

    कविताओं का सस्वर पाठ, गूंजा वाह! वाह!!

  • DDUGU news

    पूर्वोत्तर को समझना है तो वहां रहकर देखिए: प्रो. भरत प्रसाद

  • गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण करतीं डीडीयू वीसी प्रो. पूनम टंडन.

    लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प

  • गणतंत्र दिवस पर इंद्रप्रस्थपुरम कॉलोनी में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में उपस्थित लोग.

    गणतंत्र दिवस पर स्पोर्ट्स शाला में गूंजी देशभक्ति की धुन

  • टोल में झोल: जिले के 15 प्लाजा पर जांच में एनएचएआई को क्या मिला

    टोल में झोल: जिले के 15 प्लाजा पर जांच में एनएचएआई को क्या मिला

  • नौकायन रोड पर तेज हुई रफ्तार तो खुद कट जाएगा चालान

    नौकायन रोड पर तेज हुई रफ्तार तो खुद कट जाएगा चालान

  • यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 772 वाहनों का चालान

    यातायात पुलिस का सख्त अभियान, 772 वाहनों का चालान

  • एचपीवी संक्रमण से फैलता है गर्भाशय मुख का कैंसर, मत करें नज़रअंदाज

    एचपीवी संक्रमण से फैलता है गर्भाशय मुख का कैंसर, मत करें नज़रअंदाज

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक