लोकल न्यूज

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…

बतकही-गो गोरखपुर

आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।

इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।

मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।

निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।

इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।

क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-

मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…



  • सर्वाइकल कैंसर से बचाव बेहद आसान, ज़रूरत है तो बस अलर्ट रहने की

    सर्वाइकल कैंसर से बचाव बेहद आसान, ज़रूरत है तो बस अलर्ट रहने की

  • ‘महाकुंभ’ थीम पर अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका का विमोचन

    ‘महाकुंभ’ थीम पर अंग्रेजी विभाग की मासिक पत्रिका का विमोचन

  • विकसित भारत मिशन में युवाओं की भूमिका का खाका खींचेगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

    विकसित भारत मिशन में युवाओं की भूमिका का खाका खींचेगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

  • वर्ल्ड कैंसर डे: किसी लक्षण को न करें अनदेखा, सही जानकारी ही बचाव

    वर्ल्ड कैंसर डे: किसी लक्षण को न करें अनदेखा, सही जानकारी ही बचाव

  • अगर अचानक बदलने लगी है आवाज़, बिना देर किए चिकित्सक से मिलें: डॉ. पांडेय

    अगर अचानक बदलने लगी है आवाज़, बिना देर किए चिकित्सक से मिलें: डॉ. पांडेय

  • अपने और पराये का भेद मिटाते हैं खेल: वीसी

    अपने और पराये का भेद मिटाते हैं खेल: वीसी

  • Go Gorakhpur Crime News

    सूदखोरों के जाल में एक और कर्मी ने दी जान, घर पहुंचकर किया था अपमानित

  • Crime scene

    आठ महीने सुधार गृह में रहकर भी नहीं सुधरा…अब दे रहा ये धमकी

  • गो गोरखपुर न्यूज़

    सिपाही पिटाई प्रकरण में डॉक्टर अनुज सरकारी पर दर्ज हुआ केस

  • सुबह 6 बजे कोचिंग पहुंचे…ज़िंदगी को कहा गुडबाय!

    सुबह 6 बजे कोचिंग पहुंचे…ज़िंदगी को कहा गुडबाय!

  • डीडीयू विश्वविद्यालय में वसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वीसी प्रो. पूनम टंडन और छात्राएं.

    ज्ञान और कला से मनुष्य को पूर्णता प्राप्त होती है: प्रो. पूनम टंडन

  • DDUGU news

    हीरक जयंती पर होगा इतिहास और अतीत अनोखा संगम

  • डीडीयू

    डीडीयू में एथलेटिक मीट का आगाज़ कल से

  • बजट के प्रावधानों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव.

    रेल बजट: यूपी के लिए रिकॉर्ड 19,858 करोड़ रुपये, 18 गुना ज्यादा आवंटन

  • देवरिया

    देवरिया में पिता ने किया नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

Jagdish Lal

Jagdish Lal

About Author

हिंदी पत्रकारिता से करीब चार दशकों तक सक्रिय जुड़ाव. संप्रति: लेखन, पठन-पाठन.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक