आज की चर्चा के केंद्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। घटना पूर्वांचलीय समाज से है।
बेहद गरीब परिवार की। मजदूरी करके घर चलाने वाले एक युवक की। लुगाई हामला थी। प्रसव पीड़ा हुई। कोई विकल्प न था। निजी अस्पताल ले गया। गांठ में सिर्फ चार हजार रुपये। अस्पताल ने बिल थमा दिया बीस हजार का। अदा करने को पैसे नहीं थे। अस्पताल का अमानवीय चेहरा सामने था।
इतना मजबूर हुआ कि कलेजे के टुकड़े को बेचने के सिवा कोई चारा नहीं दिखा। जरिए सोशल मीडिया जिला प्रशासन को खबर मिली। सभी सक्रिय। अब जांच और आगे की कारगुजारी चल रही है।
मामला कुशीनगर जनपद में पड़ने वाले गांव बरवापट्टी, दशहवा गांव का है। प्रसूता के चार पुत्र और एक पुत्री पहले से हैं। यह घटना कई सवाल समेटे हुए है। ग्रामीण क्षेत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) से आच्छादित हैं। 1000 आबादी पर एक आशा हैं। इनके बृहद कार्य उद्देश्य हैं। इनमें महिला स्वास्थ्य प्रमुख है। सुरक्षित प्रसव कराने का जिम्मा तो सर्वोपरि। कहां थी आशा? यह कड़ी कैसे टूटी? इसके जैसे तमाम प्रश्न। अब बहुत कुछ जांच के घेरे में।
निजी चिकित्सा सेवाओं का संजाल शहर से लेकर गांवों तक फैला है। अब तो इनके दलाल भी हर की मौजूद हैं। कहीं-कहीं तो सब कुछ तंत्र की जानकारी में होते हुए। एक दौर था, जब चिकित्सा सेवा के केंद्र में मानवीय मूल्य होते थे। अब सब लाभ की संस्कृति में डूबे हुए। पैसे के लिए अस्पतालों की अमानवीयता अब अक्सर सुर्खियों में आ जाती है। आर्थिक रूप से कमजोर के लिए उनके वहां कोई जगह नहीं।
इन अमानवीयों से कहीं आगे तो बच्चा खरीदने वाले निकले। इंसानियत के नाम पर कलंक। जानकारी पुष्ट नहीं। बीस हजार में सौदा किया। लिखा-पढ़ी के दौरान बात खुल गई। खैर, अब तो पुलिस पीछे पड़ी है। कानून हाथ में लिया है, तो शायद अंजाम भी भुगतें।
क्या गुजरती होगी उस मजदूर बेचारे के दिल पर। शायद यही न-
मिरी मजबूरियां क्या पूछते हो…
कि जीने के लिए मजबूर हूं मैं…
-
Gorakhpur News: एलुमनी मीट ने मजबूत की संबंधों की डोर
-
गोरखपुर विश्वविद्यालय: हीरक जयंती पर ‘वॉक फॉर लिगेसी’ का आयोजन
-
नयनसर टोल प्लाजा: 2025 में किस गाड़ी का कितना टोल, यहां जानें
-
Gorakhpur News: जीडीए देगा बढ़ा मुआवजा, 200 काश्तकारों को मिलेगा लाभ
-
Gorakhpur News: शहर में एक और सड़क बनेगी फोरलेन
-
गोरखपुर एयरपोर्ट पर विमानों की लेटलतीफी से यात्री हुए बेहाल
-
फरवरी में ही गर्मी का अहसास, पारा 30 डिग्री पार
-
Gorakhpur News: इंदिरा बाल विहार पर बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स
-
UP Budget 2025: योगी सरकार ने पूर्वांचल के लिए खोला खजाना
-
डीजे की धुन पर खूनी खेल, कुशीनगर में शादी की खुशियां मातम में बदलीं
-
यूपी बजट: 10 जिलों में बनेंगे टेक्सटाइल पार्क
-
रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम ऐसा बनेगा कि बस देखते रह जाओगे
-
शादी का झांसा, यौन शोषण, और धमकी: दरोगा के खिलाफ गंभीर आरोप
-
Gorakhpur News: 15वीं, 17वीं सदी की ये दो इमारतें बनेंगी संरक्षित स्मारक
-
महाकुंभ में सबसे ज्यादा बिकी हनुमान चालीसा, दूसरे नंबर पर कौन-यहां जानें