यूपी

आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई कल, दो साल बाद आएंगे बाहर

Azam khan
सपा नेता आजम खान 1 साल 11 महीने और 4 दिन बाद सीतापुर जेल से रिहा होने जा रहे हैं। जानें क्यों हुई उनकी रिहाई में देरी और क्या हैं नए मामले।

सीतापुर: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान मंगलवार सुबह करीब 8 बजे सीतापुर जिला कारागार से रिहा हो सकते हैं। वह लगभग 2 साल यानी 1 साल, 11 महीने और 4 दिन बाद जेल से बाहर आएंगे। उनकी रिहाई के परवाने सीतापुर जेल भेज दिए गए हैं, जिनके सत्यापन के बाद उनकी रिहाई तय मानी जा रही है।

रिहाई में क्यों हुई देरी?

आजम खान की रिहाई पहले भी कई बार अटक चुकी है। बीते शुक्रवार को भी उनकी रिहाई की खबरें थीं, लेकिन कुछ खास कारणों से यह संभव नहीं हो पाया। दरअसल, रामपुर के चर्चित क्वालिटी बार पर कब्जा करने के मामले में उनकी जमानत अर्जी गुरुवार को मंजूर हो गई थी, लेकिन शत्रु संपत्ति से जुड़े एक अन्य मामले में विवेचना के दौरान नई धाराएं बढ़ा दी गईं। इस वजह से उन्हें उस मामले में फिर से जमानत लेनी पड़ेगी, जिसके चलते उनकी रिहाई अटक गई थी।

जेल प्रशासन का बयान

जेल अधीक्षक एस.के. सिंह ने पहले बताया था कि कोर्ट से रिहाई से संबंधित कोई कागजात नहीं आए हैं और उन्हें आजम खान की बढ़ी हुई धाराओं के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, अब रिहाई के परवाने जेल पहुंच गए हैं।

हमारे वॉट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फॉलो करें
गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक