Gorakhpur/Main accused surrendered in court: पिछले दिनों खोराबार इलाके के सनहा में आजाद निषाद की हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय निषाद ने बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सनहा गांव के रहने वाले आजाद की आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी और शव को पानी में फेंक कर फरार हो गया था. पुलिस विजय की तलाश में थी. उसने पुलिस को गच्चा देकर कोर्ट में आत्मसर्पण कर दिया.
खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी 20 वर्षीय आजाद निषाद का अपने पड़ोस में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. बताया जाता है कि 13 सितंबर की भोर में उस युवती ने आजाद को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया था. आजाद के वहां पहुंचते ही पहले से घात लगाये युवती के चचेरे भाई विजय, दीपक और विजय की भाभी ने मिलकर आजाद की हत्या कर दी. उन्होंने शव को तालाब में फेंक दिया और फरार हो गए.
पुलिस ने आजाद हत्याकांड के आरोपी विजय और दीपक को मंगलवार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था. हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त विजय निषाद की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं. बुधवार को मुख्य अभियुक्त विजय निषाद पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया.
-
गोरखपुर: सहजनवां अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश शुरू, लिखित परीक्षा से होगा इन छात्रों का चयन
-
गोरखपुर: किसानों के लिए बड़ी खबर, ‘फार्मर रजिस्ट्री’ पर आया सख्त फरमान, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी
-
माघ मेला स्पेशल: गोरखपुर के रास्ते बढ़नी से प्रयागराज तक चलेगी सीधी ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
-
रेल यात्रियों को मकर संक्रांति का तोहफा: ‘रेलवन’ एप से जनरल टिकट बुक करने पर मिलेगी 3% की छूट
-
गांव-गांव तक दवा पहुंचाने वाले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजनारायण को सपाइयों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
-
डीडीयू: 22 जनवरी को लॉन्च होंगी भारतीय भाषाओं के ‘DNA’ को डीकोड करने वाली 2 खास किताबें
-
Traffic Diversion: 1 जनवरी को घर से निकलने से पहले पढ़ लें नया ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी
-
BRD Medical College: फर्श पर मासूम का इलाज, खूंटी पर लटकाई ड्रिप, ‘सिस्टम’ अपनी बदइंतजामी से बेखबर
-
गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां: एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर
-
खजांची फ्लाईओवर के पास ‘दलदल’ में धंसा ट्रक, ढाई घंटे तक लगा रहा भीषण जाम
-
गोरखपुर पुलिस ने पशु तस्कर हनीफ गिरोह पर लगाया गैंगस्टर एक्ट, चार शातिर अपराधियों की बढ़ी मुश्किलें
-
पिपराइच हत्याकांड का पर्दाफाश, सोशल मीडिया स्टेटस बना मौत की वजह, पुलिस ने 4 आरोपितों को दबोचा