गाजियाबाद: बाल्टी गिरने के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पानी की बाल्टी गिरने के मामूली विवाद पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष। 65 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह की मौत, 4 घायल। 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज।
इंदिरापुरम (गाजियाबाद): थाना क्षेत्र के कनावनी स्थित पुस्ता रोड क्षेत्र में पानी की बाल्टी गिरने जैसी मामूली बात पर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और चाकूबाजी हुई। इस खूनी संघर्ष में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह की जान चली गई, वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
छोटी बात पर शुरू हुआ झगड़ा, ले ली जान
मूल रूप से एटा के अलीगंज निवासी राम सिंह कई वर्षों से कनावनी में परिवार के साथ रह रहे थे। पास में ही उनकी बेटी सोनम भी ससुराल वालों के साथ रहती है। सोनम ने बताया कि 12 जून की रात करीब 9:30 बजे वह नल पर हाथ धोने गई थीं, उनके साथ रेखा भी थीं। नल पर पानी से भरी एक बाल्टी रखी थी। दूसरे पक्ष की कुछ महिलाओं ने बाल्टी में पैर लगने और पानी गिराने का आरोप लगाते हुए उनसे कहासुनी शुरू कर दी।
Read…कोरोना: मामले 7 हजार के पार, नए वेरिएंट से अब तक 77 मौतें; अयोध्या में भी मिले 4 केस
महिलाओं के बीच झगड़ा शुरू हुआ तो सोनम के पति राजीव और अन्य लोग भी मौके पर आ गए। शोर होने पर दूसरे पक्ष के लोग भी घटनास्थल पर पहुँच गए, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, सरिया और चाकू चले। इस दौरान सोनम के पति राजीव घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर राम सिंह (65) अपने दोनों बेटे राजेश और रंजीत के साथ मौके पर पहुँचे।
इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम
राजेश ने बताया कि आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह और उनके भाई रंजीत बेहोश हो गए। होश आने पर उन्हें पिता राम सिंह की गंभीर हालत का पता चला। घायलों को तुरंत एमएमजी अस्पताल ले जाया गया। राम सिंह की हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा, पुलिस कर रही दबिश
बृहस्पतिवार को पुलिस ने घायल राजेश की तहरीर पर आरोपी पक्ष के सुदेश, दीपक ठाकुर, संदीप, आकाश, मनीषा, रचित, रोहित, उपेंद्र, गजेंद्र और कृपाल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमें फॉलो करें — वॉट्सऐप चैनल | फेसबुक | एक्स | इंस्टाग्राम | गूगल न्यूज़
- ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, 27वीं मंजिल से गिरकर मसूरी गांव निवासी दो भाइयों की मौत
- गूगल से नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, DRDO के सचिव के खाते से उड़े लाखों रुपये, जानिए कैसे हुआ खेल
- इजरायल-ईरान युद्ध में फंसा यूपी का MBBS छात्र, हॉस्टल पर गिरी बम, परिजनों ने पीएम मोदी से लगाई गुहार
- गाजियाबाद में पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वतखोरी: दरोगा लाइन हाजिर, सिपाही निलंबित
- हिंडन से गोवा जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, तकनीकी खराबी बनी वजह; यात्रियों का हंगामा
- गाजियाबाद में धर्मांतरण का खेल! बजरंग दल ने दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ा
- गाजियाबाद में बढ़े गृहकर के खिलाफ महापंचायत: आरडब्ल्यूए ने की लेखा-जोखा सार्वजनिक करने की मांग
- गाजियाबाद: होटल में ‘स्ट्रिपचैट’ से चल रहा था अश्लीलता का धंधा! क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 3 को दबोचा
- कैलाश मानसरोवर यात्रा: पहला जत्था 15 जून को होगा रवाना, देखें यात्रियों के लिए क्या हैं खास इंतज़ाम
- गाजियाबाद: बाल्टी गिरने के मामूली विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग की मौत
- गाजियाबाद में घर में घुसकर युवक की हत्या, मां भी घायल
- गाजियाबाद और नोएडा में नवंबर से पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, ANPR सिस्टम होगा लागू