क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • राष्ट्रपति ने प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का किया लोकार्पण

    राष्ट्रपति ने प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का किया लोकार्पण

  • फातिमा अस्पताल: ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ समारोह में डॉक्टरों की सेवा और समर्पण का हुआ सम्मान

    फातिमा अस्पताल: ‘नेशनल डॉक्टर्स डे’ समारोह में डॉक्टरों की सेवा और समर्पण का हुआ सम्मान

  • गोरखपुर में प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय तैयार, खुलेगा रोजगार का नया द्वार

    गोरखपुर में प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय तैयार, खुलेगा रोजगार का नया द्वार

  • राष्ट्रपति गोरखपुर में: आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास आज

    राष्ट्रपति गोरखपुर में: आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास आज

  • 1 जुलाई को होगी इन सात बड़ी चीज़ों पर नज़र, रसोई से लेकर रेल यात्रा तक, सब पर पड़ेगा असर

    1 जुलाई को होगी इन सात बड़ी चीज़ों पर नज़र, रसोई से लेकर रेल यात्रा तक, सब पर पड़ेगा असर

  • गोरखपुर में गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

    गोरखपुर में गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 5 आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

  • भारत बना मेडिकल टूरिज्म का ग्लोबल हब, विदेशों से आ रहे मरीज: राष्ट्रपति मुर्मू

    भारत बना मेडिकल टूरिज्म का ग्लोबल हब, विदेशों से आ रहे मरीज: राष्ट्रपति मुर्मू

  • डीडीयू प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई से शुरू, एडमिट कार्ड 1 जुलाई की शाम 6 बजे होंगे जारी

    डीडीयू प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई से शुरू, एडमिट कार्ड 1 जुलाई की शाम 6 बजे होंगे जारी

  • राष्ट्रपति का गोरखपुर शहर में हुआ भव्य स्वागत, मेयर ने सौंपी शहर की चाबी

    राष्ट्रपति का गोरखपुर शहर में हुआ भव्य स्वागत, मेयर ने सौंपी शहर की चाबी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोरखपुर पहुंचीं, एम्स और आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गोरखपुर पहुंचीं, एम्स और आयुष विश्वविद्यालय के कार्यक्रमों में होंगी शामिल

  • लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना: कर्ज से परेशान कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और बेटी संग की आत्महत्या

    लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना: कर्ज से परेशान कपड़ा कारोबारी ने पत्नी और बेटी संग की आत्महत्या

  • जबलपुर के शिक्षक इंद्र कुमार तिवारी की यह दर्दनाक कहानी सुनकर भरोसे के धागे चटक जाएंगे

    जबलपुर के शिक्षक इंद्र कुमार तिवारी की यह दर्दनाक कहानी सुनकर भरोसे के धागे चटक जाएंगे

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक