क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • डीडीयू अपडेट्स: नया सत्र शुरू, पहली ‘आर्किटेक्टेड वाटिका’ गुलजार, और NCC बेटियों का कमाल

    डीडीयू अपडेट्स: नया सत्र शुरू, पहली ‘आर्किटेक्टेड वाटिका’ गुलजार, और NCC बेटियों का कमाल

  • भूजल दोहन: 74 कार वॉशिंग सेंटर को नोटिस, 15 दिन में लगाना होगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

    भूजल दोहन: 74 कार वॉशिंग सेंटर को नोटिस, 15 दिन में लगाना होगा रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम

  • जूनियर खेलों का शानदार समापन: रोइंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल और हैंडबॉल के विजेताओं को मिला सम्मान

    जूनियर खेलों का शानदार समापन: रोइंग, एथलेटिक्स, फुटबॉल और हैंडबॉल के विजेताओं को मिला सम्मान

  • डीडीयूजीयू: ‘चंदन वाटिका’ का शुभारंभ, नया सांस्कृतिक केंद्र ‘तरंग’, और प्रवेश परीक्षाओं पर ताज़ा अपडेट्स

    डीडीयूजीयू: ‘चंदन वाटिका’ का शुभारंभ, नया सांस्कृतिक केंद्र ‘तरंग’, और प्रवेश परीक्षाओं पर ताज़ा अपडेट्स

  • रेल टिकट बुक करने में आज से हुआ बड़ा बदलाव, तत्काल टिकट के लिए अब आधार OTP जरूरी, एजेंट्स को शुरुआती 30 मिनट नो-एंट्री

    रेल टिकट बुक करने में आज से हुआ बड़ा बदलाव, तत्काल टिकट के लिए अब आधार OTP जरूरी, एजेंट्स को शुरुआती 30 मिनट नो-एंट्री

  • डॉक्टर अबीशो की मौत के 3 दिन बाद घर में गूंजी नन्हीं किलकारी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म

    डॉक्टर अबीशो की मौत के 3 दिन बाद घर में गूंजी नन्हीं किलकारी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म

  • डॉ. अबीशो की बॉडी देखते ही प्रेग्नेंट पत्नी चीख पड़ीं, ‘आपने तो कहा था-घबराओ मत, कुछ नहीं होगा…’

    डॉ. अबीशो की बॉडी देखते ही प्रेग्नेंट पत्नी चीख पड़ीं, ‘आपने तो कहा था-घबराओ मत, कुछ नहीं होगा…’

  • गोरखपुर में खौफनाक वारदात: नशेड़ी पति ने सिलबट्टे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, बेटा बना गवाह

    गोरखपुर में खौफनाक वारदात: नशेड़ी पति ने सिलबट्टे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, बेटा बना गवाह

  • डीडीयूजीयू में आज के बड़े अपडेट्स: दीक्षांत की तारीख तय, नया कृषि कोर्स, और प्रवेश परीक्षाओं पर अहम खबरें

    डीडीयूजीयू में आज के बड़े अपडेट्स: दीक्षांत की तारीख तय, नया कृषि कोर्स, और प्रवेश परीक्षाओं पर अहम खबरें

  • कुशीनगर में भीषण हादसा: बाबा धाम से लौट रहे 4 लोगों की मौत, शिक्षक और कानूनगो भी शामिल

    कुशीनगर में भीषण हादसा: बाबा धाम से लौट रहे 4 लोगों की मौत, शिक्षक और कानूनगो भी शामिल

  • संत कबीर नगर में गरज-चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली, 5 लोग झुलसे

    संत कबीर नगर में गरज-चमक के साथ गिरी आकाशीय बिजली, 5 लोग झुलसे

  • गोलघर फूड स्ट्रीट का होगा मेकओवर, सभी दुकानें दिखेंगी एक जैसी; बनेगा आकर्षक सेल्फी प्वाइंट

    गोलघर फूड स्ट्रीट का होगा मेकओवर, सभी दुकानें दिखेंगी एक जैसी; बनेगा आकर्षक सेल्फी प्वाइंट

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक