क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर

    दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब बिना टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर

  • सिर्फ 50 रुपये में घर बैठे पाएं ATM जैसा आधार कार्ड! जानें UIDAI का नया तरीका

    सिर्फ 50 रुपये में घर बैठे पाएं ATM जैसा आधार कार्ड! जानें UIDAI का नया तरीका

  • गोरखपुर में सीएम योगी का ‘एक्शन मोड’: विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 5 अनुपस्थित अधिकारियों पर गाज

    गोरखपुर में सीएम योगी का ‘एक्शन मोड’: विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, 5 अनुपस्थित अधिकारियों पर गाज

  • डीडीयू: 44वां दीक्षांत समारोह आज, 161 पदकों में छात्राओं का जलवा, PhD उपाधियों में बनेगा रिकॉर्ड

    डीडीयू: 44वां दीक्षांत समारोह आज, 161 पदकों में छात्राओं का जलवा, PhD उपाधियों में बनेगा रिकॉर्ड

  • सिर्फ 13 साल की उम्र में इस शख्स ने कर दिया था ऐसा काम कि अंग्रेज भी हो गए थे हैरान, जानें गीता प्रेस के संस्थापक की अनसुनी कहानी

    सिर्फ 13 साल की उम्र में इस शख्स ने कर दिया था ऐसा काम कि अंग्रेज भी हो गए थे हैरान, जानें गीता प्रेस के संस्थापक की अनसुनी कहानी

  • अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, 71 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

    अयोध्या के राजा विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन, 71 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

  • गाजियाबाद: 130 की रफ्तार से हिस्ट्रीशीटर ने ट्रैफिक सिपाही को उड़ाया, 34 घंटे बाद हुई मौत

    गाजियाबाद: 130 की रफ्तार से हिस्ट्रीशीटर ने ट्रैफिक सिपाही को उड़ाया, 34 घंटे बाद हुई मौत

  • यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पकड़े गए 8 ‘देशद्रोही’, जो रोहिंग्याओं को बनाते थे भारतीय

    यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, पकड़े गए 8 ‘देशद्रोही’, जो रोहिंग्याओं को बनाते थे भारतीय

  • इस सप्ताह का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे (25 अगस्त से 31 अगस्त)

    इस सप्ताह का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे (25 अगस्त से 31 अगस्त)

  • सीएम योगी का कल्याण मंडपम मॉडल, अब हर शहर में गरीबों के लिए शानदार मैरिज हॉल

    सीएम योगी का कल्याण मंडपम मॉडल, अब हर शहर में गरीबों के लिए शानदार मैरिज हॉल

  • गोरखपुर: चलती बाइक पर युवक-युवती का ‘फिल्मी’ रोमांस, पुलिस ने काटा 2500 रुपये का चालान

    गोरखपुर: चलती बाइक पर युवक-युवती का ‘फिल्मी’ रोमांस, पुलिस ने काटा 2500 रुपये का चालान

  • MMMUT के दीक्षांत में इसरो चीफ को मिलेगी D.Sc. की मानद उपाधि, B.Tech टॉपर को मिलेंगे 5 गोल्ड मेडल

    MMMUT के दीक्षांत में इसरो चीफ को मिलेगी D.Sc. की मानद उपाधि, B.Tech टॉपर को मिलेंगे 5 गोल्ड मेडल

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक