क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • बतकही: हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के…

    बतकही: हम लाए हैं तूफान से कश्ती निकाल के…

  • एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: यात्री ने कॉकपिट खोलने की कोशिश, वाराणसी में 9 हिरासत में

    एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: यात्री ने कॉकपिट खोलने की कोशिश, वाराणसी में 9 हिरासत में

  • प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 3 घायल

    प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत, 3 घायल

  • गोंडा में सनसनीखेज वारदात: जमीन विवाद में दामाद ने पत्नी और ससुर को उतारा मौत के घाट, करंट लगाकर हत्या की आशंका

    गोंडा में सनसनीखेज वारदात: जमीन विवाद में दामाद ने पत्नी और ससुर को उतारा मौत के घाट, करंट लगाकर हत्या की आशंका

  • गोरखपुर में सीएम योगी की अनोखी पहल, खुद व्यापारियों के पास जाकर बताई घटी जीएसटी दरें

    गोरखपुर में सीएम योगी की अनोखी पहल, खुद व्यापारियों के पास जाकर बताई घटी जीएसटी दरें

  • नीट छात्र दीपक हत्याकांड: सीएम योगी ने परिवार को दी 5 लाख रुपये की मदद, हर संभव कार्रवाई का भरोसा

    नीट छात्र दीपक हत्याकांड: सीएम योगी ने परिवार को दी 5 लाख रुपये की मदद, हर संभव कार्रवाई का भरोसा

  • मंत्री ओम प्रकाश राजभर की बिगड़ी तबीयत, डिप्टी सीएम ने कराया भर्ती, लोहिया से मेदांता शिफ्ट, हालत स्थिर

    मंत्री ओम प्रकाश राजभर की बिगड़ी तबीयत, डिप्टी सीएम ने कराया भर्ती, लोहिया से मेदांता शिफ्ट, हालत स्थिर

  • सीएम योगी का जनता दर्शन, सुनीं 250 लोगों की समस्याएं, राशन कार्ड और इलाज में मदद का भरोसा

    सीएम योगी का जनता दर्शन, सुनीं 250 लोगों की समस्याएं, राशन कार्ड और इलाज में मदद का भरोसा

  • कपिलवस्तु के पवित्र बुद्ध अवशेषों की रूस में लगेगी प्रदर्शनी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे नेतृत्व

    कपिलवस्तु के पवित्र बुद्ध अवशेषों की रूस में लगेगी प्रदर्शनी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे नेतृत्व

  • बस्ती में पैसे डबल करने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया

    बस्ती में पैसे डबल करने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया

  • बिहार में पुलिस टीम पर पशु तस्करों का हमला, कुशीनगर तक हड़कंप

    बिहार में पुलिस टीम पर पशु तस्करों का हमला, कुशीनगर तक हड़कंप

  • गाजियाबाद: पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मरने से पहले बनाया वीडियो

    गाजियाबाद: पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने खाया जहर, मरने से पहले बनाया वीडियो

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक