क्राइम गोरखनाथ थाना

पैतृक मकान बेच रहा था पति, महिला ने तार से गला कसकर मार डाला

Gorakhpur Crime News

Gorakhpur/Woman killed her husband by strangling him with wire: गोरखनाथ इलाके के तिलिया कुंआ विकासनगर में शुक्रवार की देर रात एक महिला ने अपने पति की तार से गला कसकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. पति पत्नी के विवाद का कारण पैतृक मकान को बेचने को लेकर था. महिला को सूचना मिली थी कि उसका पति मकान को बेचने की तैयारी कर रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चों के बेसहारा होने की चिंता में, पति से हुए विवाद के बाद महिला ने यह घातक कदम उठाया.

विकासनगर इलाके के तिलिया कुंआ निवासी अशोक निषाद (40) का अपनी पत्नी रिंकी देवी से विवाद चल रहा था. उसकी पत्नी पिछले सात महीने से अलग रह रही थी. तीन बच्चों की मां रिंकी को पता चला कि उसका पति घर बेच रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने पति के घर गई. रात में करीब दो बजे पति के साथ उसका विवाद हुआ जिसके बाद उसने अशोक की तार से गला कसकर हत्या कर दी. सूचना पर पहुंची गोरखनाथ पुलिस ने रिंकी को गिरफ्तार कर लिया. अशोक के भाई खूबलाल की तहरीर पर केस दर्ज करके रिंकी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया.

परिजनों ने मीडिया को बताया कि रिंकी की 20 साल पहले अशोक से शादी हुई थी. पति से विवाद के चलते वह पिछले सात महीने से अलग रहती थी. उसके तीन बच्चे हैं. इसमें एक बेटी की शादी भी हो गई है. बताया जा रहा है कि परिवारिक कलह की वजह से ही पति-पत्नी में दूरी हो गई थी. रिंकी को लग रहा था कि पति अगर अपने हिस्से का घर बेच देगा तो उसके बच्चे बेसहारा हो जाएंगे.

पत्नी ने तार से गला कसकर पति की हत्या की है. उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, उसने बताया कि पति घर बेच रहा था इसलिए विवाद हुआ और ये घटना हो गई. उसे जेल भेज दिया गया है.

-अभिनव त्यागी, एसपी सिटी



  • गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां-एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

    गोरखपुर समाचार: आज की प्रमुख सुर्खियां-एक नजर में जानें गोरखपुर शहर की हर खबर

  • गोरखपुर में घर के अंदर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, जानें वारदात के पीछे का चौंकाने वाला विवाद

    गोरखपुर में घर के अंदर मां-बेटी की बेरहमी से हत्या, जानें वारदात के पीछे का चौंकाने वाला विवाद

  • नया गोरखपुर: मानीराम और रहमतनगर में लॉन्च होगी पहली मेगा-टाउनशिप ‘गुरुकुल सिटी’, डीपीआर तैयार

    नया गोरखपुर: मानीराम और रहमतनगर में लॉन्च होगी पहली मेगा-टाउनशिप ‘गुरुकुल सिटी’, डीपीआर तैयार

  • गोरखपुर: कैमरामैन बनकर घुसा चोर, तिलक समारोह में फिल्मी स्टाइल में लाखों की चोरी

    गोरखपुर: कैमरामैन बनकर घुसा चोर, तिलक समारोह में फिल्मी स्टाइल में लाखों की चोरी

  • रियल एस्टेट: गोरखपुर में चौंकाने वाले हैं प्रॉपर्टी के दाम, जानिए मेडिकल कॉलेज रोड पर क्या है रेट?

    रियल एस्टेट: गोरखपुर में चौंकाने वाले हैं प्रॉपर्टी के दाम, जानिए मेडिकल कॉलेज रोड पर क्या है रेट?

  • श्रीराम जन्मभूमि समारोह: सुरक्षा के चलते बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर 26 नवंबर तक रहेगा भारी वाहन प्रतिबंध

    श्रीराम जन्मभूमि समारोह: सुरक्षा के चलते बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर 26 नवंबर तक रहेगा भारी वाहन प्रतिबंध

  • डीएम ने देखी एसआईआर डाटा फीड की हकीकत, सहजनवा तहसील निरीक्षण में नाजिर पर गिरी गाज

    डीएम ने देखी एसआईआर डाटा फीड की हकीकत, सहजनवा तहसील निरीक्षण में नाजिर पर गिरी गाज

  • गोरखपुर: डिसेंट अस्पताल के फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, मुख्य सहयोगी ऋषभ सिंह पकड़ा गया

    गोरखपुर: डिसेंट अस्पताल के फर्जीवाड़े में बड़ी कार्रवाई, मुख्य सहयोगी ऋषभ सिंह पकड़ा गया

  • व्हाट्सएप फ्रॉड का नया तरीका: फर्जी चालान लिंक से खाते से निकले 89,800 रुपये

    व्हाट्सएप फ्रॉड का नया तरीका: फर्जी चालान लिंक से खाते से निकले 89,800 रुपये

  • गोरखपुर: वीडियो वायरल होने के बाद उद्यान निरीक्षक पर गिरी गाज, बस्ती कार्यालय से संबद्ध

    गोरखपुर: वीडियो वायरल होने के बाद उद्यान निरीक्षक पर गिरी गाज, बस्ती कार्यालय से संबद्ध

  • गीडा ब्रान आयल फैक्ट्री में भयंकर आग, हेक्सेन रिसाव ने किया हाल बेहाल; DM ने बैठाई जांच

    गीडा ब्रान आयल फैक्ट्री में भयंकर आग, हेक्सेन रिसाव ने किया हाल बेहाल; DM ने बैठाई जांच

  • आगरा: जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र अब WhatsApp पर! कागजी झंझट खत्म, घर बैठे ही हो जाएगा काम

    आगरा: जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र अब WhatsApp पर! कागजी झंझट खत्म, घर बैठे ही हो जाएगा काम

गो गोरखपुर ब्यूरो

गो गोरखपुर ब्यूरो

About Author

गोरखपुर और आसपास की खबरों (gorakhpur news) के लिए पढ़ते रहें गोगोरखपुर.कॉम | सूचनाओं की भीड़ में अपने काम लायक हर जरूरी जानकारी पर रखें नज़र...गो गोरखपुर (www.gogorakhpur.com) के साथ.

नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक महाकुंभ 2025: कुछ अनजाने तथ्य… महाकुंभ 2025: कहानी कुंभ मेले की…
नया एक्सप्रेसवे: पूर्वांचल का लक, डेवलपमेंट का लिंक